अंबाला शहर: कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस

जे कुमार अम्बाला 28 दिसम्बर 2025 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अम्बाला शहर द्वारा कांग्रेस भवन, अम्बाला शहर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल (अम्बाला शहर) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके उपरांत प्रातः 11 बजे केक काटकर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अम्बाला शहर के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, वार्ड प्रधान, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा, लोकतंत्र की रक्षा, संविधान एवं सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और मजबूत लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और आमजन के अधिकारों की रक्षा का कार्य किया है। आज स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

मिथुन वर्मा एडवोकेट, निगम सदस्य/पार्षद का बयान:

मिथुन वर्मा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज़ बनी है। वर्तमान समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, तब कांग्रेस पार्टी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थापना दिवस हमें पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ध्वजारोहण समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा उसे भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। अंत में सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का संकल्प लिया।

#CongressFoundationDay #AmbalaCityCongress #PawanAggarwal #MithunVermaAdvocate #IndianNationalCongress #CongressSthapnaDiwas #AmbalaNews #Democracy #SocialJustice #HaryanalPolitics #CongressFamily #ConstitutionFirst #JanSewa

Previous

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, सुने क्या बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

"पृथ्वीराज चव्हाण देश के गद्दार, उनपर दर्ज हो केस, उनकी भाषा भी पाकिस्तानी, जांच हो कि किसके संपर्क में हैं – मंत्री अनिल विज