दैनिक खबर: आज 12 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में थमी मानसून की रफ्तार,
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा; जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से आई बाढ़, सूखी हवाओं से ७०% हिस्से से गायब हुए बादल।
ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले:
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को सौंपी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू; गर्दन पर मिले निशानों से हुआ मिलान, हाईकोर्ट को भी भेजी कॉपी।
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा की वापसी की चर्चा तेज,
उद्योग मंत्री तापस रॉय बोले- शुरुआती बातचीत जारी; टाटा लौटने को तैयार हुआ तो सरकार किसी अन्य कंपनी को नहीं देगी जमीन, सीएम खुद कर रहे निगरानी।
PM के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे:
पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, एसएफजे के आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो; सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटीं खुफिया एजेंसियां।
ओमान तट के पास व्यापारी जहाज 'GFS गैलेक्सी' पर हमला,
चालक दल में शामिल ११ भारतीयों में से १० सुरक्षित बचाए; एक अब भी लापता, भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा कर ओमान प्रशासन जताया आभार।
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा का निधन;
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का ७४ वर्ष की उम्र में निधन, अमीरी दीवान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; १९९५ से २०१३ तक रहे कतर के अमीर, वर्तमान अमीर शेख तमीम के थे पिता।
यूरोप की नई ‘सिलिकॉन वैली’ बना लिथुआनिया का विलनियस,
२९ लाख की आबादी वाले छोटे देश की वैश्विक सोच; नॉर्ड सिक्योरिटी व हॉस्टिंगर जैसे हजारों ग्लोबल स्टार्टअप्स के साथ दुनिया में १३वें नंबर पर।
वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत,
वियतनाम के फू कुओक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने से १५ भारतीय सैलानियों की मौत, समुद्री सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में बोट का ५७ वर्षीय कैप्टन गिरफ्तार।
दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी,
जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी, १५ दिनों में घटा ७.८ किलो वजन; डॉक्टरों ने जताई चिंता, एकजुटता जताने पहुंचेंगे कई दिग्गज नेता और बुद्धिजीवी।
DMRCके एमडी ने किया ब्लू लाइन पर चल रहे कार्य का निरीक्षण:
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चल रहे रीमॉडलिंग और एस्केलेटर बदलने के कार्यों की प्रगति; डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने रात में ब्लू लाइन कॉरिडोर के स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण।
राजघाट पर बनेगी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि:
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि निर्माण को केंद्र सरकार की मंजूरी: राजघाट के राष्ट्रीय स्मृति स्थल परिसर में बनेगी समाधि; सीपीडब्ल्यूडी ने डीयूएसी को सौंपा संशोधित प्रस्ताव, ट्रस्ट से बजट का इंतजार।
1 करोड़ कीमत के चोरी हुए हीरे और सोने के आभूषण बरामद,
दिल्ली में १ करोड़ के सोने-चांदी व हीरे के आभूषण चोरी करने वाला शातिर आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा तक पीछे लगी थी पुलिस; एंटी-स्नैचिंग सेल ने जाल बिछाकर दबोचा, माल बरामद।
कारोबारी के शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग:
यमुनानगर में दहशत फैलाने के लिए टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर बदमाशों ने की फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से छोड़ा धमकी भरा पर्चा; जांच में जुटी पुलिस, मौके से खोखे बरामद।
हिसार में लिफ्ट में फंसकर युवक की गर्दन कटी:
हरियाणा के हिसार में स्वीट शॉप की लिफ्ट में गर्दन फंसने से वर्कर जसबीर की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग हुआ सिर; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में जुटी पुलिस।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,
लंबे समय तक साथ रहने पर कानूनन माना जाएगा पति-पत्नी; सेवा करने वाले के हक में वसीयत का संतानहीन व्यक्ति को पूरा अधिकार, कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रखा बरकरार।
गणतंत्र दिवस 2027 के पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,
अंबाला डीसी अजय सिंह तोमर ने दी जानकारी; राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर कर सकेंगे नामांकन, सरकारी कर्मचारी नहीं होंगे पात्र।
अंबाला शहर ITIमें दाखिले के लिए १५ जुलाई तक चुन सकेंगे पसंदीदा ट्रेड:
प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने दी जानकारी; संस्थान में उपलब्ध हैं ९१६ सीटें, मारुति सुजुकी की आधुनिक लैब से मिलेगा रोजगार।
18 जुलाई को अंबाला विशेष लोक अदालत का आयोजन :
अंबाला जिला न्यायालय परिसर में 18 जुलाई को AI एक्ट के मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से होगा त्वरित निपटारा; हेल्पलाइन नंबर जारी, ३० मई को भी हुआ था सफल आयोजन।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता से सुदृढ हो रहा है हरियाणा में न्यायिक परिसर का ढांचागत विकास : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Next