10/05/25

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 11 मई की परीक्षाएं स्थगित की

चंडीगढ़, 09 मई (अभी) : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं कॉलेज कैडर में रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) और भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित की जानी थीं। पहले ये परीक्षाएं 11 मई को होनी थीं, लेकिन अब इन्हें अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षाओं की संशोधित तिथि आयोग द्वारा बाद में सूचित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Next

दैनिक खबर : आज 08 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार