दैनिक खबर: आज 11 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सहित 18 फैसले:

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के बीच ऑकलैंड में द्विपक्षीय बैठक, १८ बड़े फैसलों और १० समझौतों पर हुए हस्ताक्षर; दोनों देशों के रिश्तों को मिला स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा, व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य।

'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर जेपीसी की कवायद तेज,

२०२९ तक लागू करने का प्रयास; लगभग ९९ प्रतिशत लोगों ने किया समर्थन, १७ जुलाई को संसद में पेश होगी फाइनल रिपोर्ट।

एमपी-राजस्थान सहित १० राज्यों में अगले ५ दिन कमजोर रहेगा मानसून,

यूपी-उत्तराखंड समेत पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी; हादसों में बढ़ी मृतकों की संख्या, पौड़ी गढ़वाल में मलबे में दबी पिकअप।

तेलंगाना में रेप के आरोपी ने 6 हत्याएं कीं:

तेलंगाना के रंगा रेड्डी में रेप आरोपी ने जमानत मिलते ही की छह हत्याएं, पत्नी और दो मासूम बेटों को मारने के बाद पीड़िता, उसकी मां व नानी को भी उतारा मौत के घाट; इलाके में फैली सनसनी।

दतिया उपचुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा में भारी विरोध,

प्रदर्शन उग्र होने पर प्रशासन ने लागू की बीएनएसएस की धारा १६३; ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगाया लंबा चक्काजाम, पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक।

कांगो में सरकारी आंकड़ों से चार गुना अधिक हो सकता है इबोला का प्रकोप:

कांगो में इबोला का प्रकोप आधिकारिक आंकड़ों से चार गुना अधिक होने की आशंका, डब्लूएचओ ने जताई गंभीर चिंता; हर पांच में से चार नए मामलों का संक्रमण स्रोत अज्ञात, अब तक ६२५ लोगों की मौत।

ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की खुली चेतावनी,

कहा- मेरी हत्या की कोशिश की तो पूरी तरह कर देंगे तबाह; जवाबी कार्रवाई के लिए १,००० मिसाइलें तैयार, इजराइल से बुलाए एफ-२२ फाइटर जेट।

30 हजार फीट पर प्लेन की खिड़की टूटी:

ग्रीस के आसमान में ३० हजार फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की टूटी, केबिन का दबाव कम होने से बाहर खिंचा बुजुर्ग यात्री; बेल्ट और पत्नी की मुस्तैदी से बची जान, टला बड़ा हादसा।

ब्रिटेन में भीषण गर्मी से बेहाल हुए एनएचएस अस्पताल: 

डॉक्टरों और नर्सों के बेहोश होने के कारण बीच में ही रोकने और टालने पड़ रहे ऑपरेशन; पुरानी इमारतों में अत्यधिक तापमान और उमस ने बढ़ाई मुसीबत।

दिल्ली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़,

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने हरियाणा-दिल्ली अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, ३६ कार्टन शराब और ऑल्टो कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; फतेहपुर बेरी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू।

दिल्ली में फर्जी गोल्ड लोन रैकेट का भंडाफोड़,

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी सोने पर करोड़ों का गोल्ड लोन पास करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, कंपनी के गोल्ड अप्रेजर पंकज कुमार को किया गिरफ्तार; २०१४ से कर रहा था धोखाधड़ी।

DU में 4 वर्षीय ग्रेजुएशन के चौथे साल में बदला क्रेडिट सिस्टम; 

डीयू ने स्नातक के चौथे वर्ष में रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप के क्रेडिट १२ से बढ़ाकर किए २०, अधिसूचना जारी; इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस ने दो कोर कोर्स हटाने का किया विरोध, शिक्षण कार्यभार घटने की जताई चिंता।

दिल्ली में 1 अगस्त से महिलाओं की फ्री बस यात्रा पर नया नियम:

दिल्ली में १ अगस्त से बिना 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नहीं मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, बंद होंगे कागज वाले पिंक टिकट; डीटीसी ने महिलाओं को कार्ड बनवाने के लिए शुरू किया विशेष अभियान।

गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद गैंगस्टरों का खतरनाक पैटर्न उजागर:

आलीशान गाड़ियों और हथियारों का टशन दिखाकर बेकसूर युवाओं को धकेल रहे अपराध के दलदल में; गैंगस्टर दीपक नांदल का हाथ आया सामने।

हरियाणा सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले,

पंचकूला पुलिस कमिश्नर और एटीएस में बड़ा फेरबदल; अर्शिंदर चावला को जेल और कला रामचंद्रन को मिला एफएसएल का अतिरिक्त प्रभार।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आग का गोला बना कैंटर:

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपर से टक्कर के बाद कैंटर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; ड्राइवर सुरक्षित, दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू।

चंडीगढ़ के दो सरकारी अस्पतालों में जल्द शुरू होगी इवनिंग ओपीडी,

कामकाजी लोगों को मिलेगी राहत; पायलट प्रोजेक्ट के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती, मरीजों को दो घंटे मिलेगी इलाज की सुविधा।

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन का अंबाला छावनी अनाज मंडी में स्वागत;

मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंदर सिंह ने अटल श्रमिक कैंटीन, किसान रेस्ट हाउस और शेड सहित दी अन्य सुविधाओं की जानकारी।



हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ब्याज पर दी ७५ प्रतिशत की विशेष छूट,

३१ अगस्त तक उठाएं लाभ; नागरिकों की सुविधा के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे अंबाला नगर निगम के काउंटर।

नमस्कार।

Previous

बिजली उपभोक्ताओं को लाभ: कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार : मध्यप्रदेश

Next

मध्य प्रदेश जेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सहयोग से शुरू की गई एक ऐतिहासिक पहल