पंजाब में महिला सरपंच का एलान, नशा तस्कर पकड़वाएं - 11 हजार का इनाम पाएं
पंजाब, 02 मार्च (अभी): पंजाब आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी है। ऐसे में पंजाब के सुनाम जिले के गांव गांव शेरों माडल टाउन की महिला सरपंच ने बड़ा एलान कर दिया है।
पंजाब सरकार की युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के इलाके से नई धार मिली है। सबसे अहम पहलु यह है कि इस अनोखी मुहिम का आगाज महिला सरपंच ने किया है। मुख्यमंत्री मान के गांव सतौज से 10 किलोमीटर दूर गांव शेरों माडल टाउन सुनाम की सीमा से सटा है। यह गांव सुनाम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसका प्रतिनिधित्व अमन अरोड़ा कर रहे हैं। महिला सरपंच जसप्रीत कौर ने गांव में एलान किया है कि नशा सौदागर को पकड़वाने वाले शख्स को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।