दैनिक खबर : आज 10 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
बंगाल भाजपा का 'भरोसे का पत्र':
महिलाओं और युवाओं को 3000 रुपये मासिक भत्ता, 6 माह में यूसीसी लागू करने का वादा और घुसपैठियों को डिपोर्ट करने का संकल्प, 23 अप्रैल को मतदान।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ:
उपराष्ट्रपति ने दिलाई सदस्यता, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में एनडीए नेताओं ने दी बधाई।
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई का 'धहाबू ब्लिट्ज' ऑपरेशन:
24 केन्याई महिलाएं 29.37 किलो सोने के साथ गिरफ्तार, करीब 38 करोड़ रुपये का सोना जब्त, कपड़ों और बैग में छिपाकर लाई थीं तस्करी का माल।
रूस में नौकरी के बहाने फंसे 26 भारतीयों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:
यूक्रेन युद्ध में जबरन झोंकने का आरोप, परिजनों ने सुरक्षित वापसी के लिए लगाई न्याय की गुहार, केंद्र को नोटिस।
केरल की लापता छात्रा का कर्नाटक की पहाड़ियों में मिला शव:
पलक्कड़ से मंगलवार को हुई थी गायब, माणिक्यधारा झरने के पास बरामद हुआ शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता पर संकट के बादल:
दो हफ्ते के युद्धविराम के बाद स्थायी शांति की उम्मीदों को लगा झटका, वार्ता शुरू होने से पहले अनिश्चितता बरकरार।
अमेरिका की भी नहीं सुन रहा इजरायल :
ईरान-अमेरिका सीजफायर के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमले जारी रखे, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू से हमले कम करने को कहा था।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की विवादित पोस्ट पर बढ़ा बवाल:
इजरायल को "कैंसर" बताने पर चौतरफा आलोचना के बाद हटाई पोस्ट; अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक मर्यादाओं को लेकर उठे गंभीर सवाल।
दिल्ली में निगम चेयरमैन को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास:
पीछा कर आरोपी चालक को दबोचा, पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से प्रशासन और जनता में भारी रोष।
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्राओं से मिलीं मुख्यमंत्री :
महिला आरक्षण बिल से राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी, कॉलेज स्तर से नेतृत्व की तैयारी करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI के जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़:
11 सदस्य गिरफ्तार, सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगाकर जुटा रहे थे खुफिया जानकारी, देशव्यापी जांच के बाद बड़ी कार्रवाई।
दिल्ली के चंदर विहार में एक मकान में लगी आग :
शुक्रवार को शॉर्ट-सर्किट से एक घर में आग लग गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:
17 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले, विजय कुमार राज्यपाल के सचिव व अनिश यादव हैफेड के प्रबंध निदेशक नियुक्त, कई उपमंडलों में बदले गए एसडीएम अधिकारी।
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में बिजली निगमों की समीक्षा बैठक की:
गर्मी में निर्बाध आपूर्ति और 'पीएम सूर्य घर योजना' की तैयारियों पर चर्चा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
हरियाणा के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध का कार्यकाल आज से शुरू:
केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, 10 अप्रैल से 6 वर्ष के लिए आधिकारिक रूप से संभालेंगे कार्यभार।
हरियाणा CM ने लाभार्थियों को बांटे ₹1144 करोड़:
लाडो लक्ष्मी और दयालु योजना की राशि जारी, एससी किसानों को मिली ट्रैक्टर सब्सिडी और मृतक फायरकर्मियों के परिजनों को ₹30 लाख की सहायता।
अंबाला उपायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक:
पेंडिंग इंतकाल और जमाबंदी एक माह में निपटाने के निर्देश, पेपरलेस रजिस्ट्री और समयबद्ध टोकन प्रणाली पर दिया जोर, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा:
20 ग्राम हेरोइन बरामद, सीआईए-02 की टीम ने एलआईसी बिल्डिंग के पास से की गिरफ्तारी, रिमांड पर खुलेगा नेटवर्क।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#समाचारअपडेट #ब्रेकिंगन्यूज़ #दैनिकसमाचार #सुबहकीखबरें #भारतीयसमाचार #ताज़ाखबरें #समाचारअलर्ट #समसामयिकमामले #मुख्यखबरें #खबरोंकीझलक #शीर्षखबरें #लाइवखबरें #वैश्विकखबरें #विश्वखबरें #आजकीखबरें #सुबहकाअपडेट #अपडेट्स #समाचारबुलेटिन #दैनिकखुलासा #शीर्षखबरें #ट्रेंडिंगखबरें #ताज़ाखबरें #न्यूज़फ़ीड #तेज़खबरें #त्वरितखबरें #DanikKhabar #BengalElection2026 #NitishKumar #DRIMumbai #RussiaUkraineWar #ShrinandaCase #IranUSA #IsraelLebanon #PakistanDefenseMinister #DelhiNews #WomenEmpowerment #ISISpyNetwork #DelhiFire #HaryanaTransfers #AnilVij #SanjayBhatia #NayabSaini #AmbalaPolice #BreakingNews
Previous
BREAKING: वृंदावन के यमुना तट पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत
Next