24/03/25

अम्बाला : सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है

अम्बाला, 24 मार्च (अभी): मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे सोमवार को उपायुक्त कार्यालय  के सभागार मे समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम दर्शन कुमार ने करते हुए लोगो की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका समाधान किया।


  एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओ का त्वरित समाधान करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिलें मे जिलास्तर एवं उपमंण्डल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस मे सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। बतां दे कि इस  दौरान समाधान शिविर मे कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, नगर निगम से शेरसिंह, खादय एवं आपूर्ति विभाग से मनोज, समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Previous

केन्द्रीय जेल अम्बाला की उद्योगशाला में लकड़ी के बुरादे की होगी खुली बोली द्वारा नीलामी

Next

अम्बाला : यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेवनगर में  25 मार्च 2025 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण