19/05/25

भारत ने जो सफलता प्राप्त की है यह सभी को हजम नहीं हो रही, जयराम रमेश को हर समय राजनीति नजर आती है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

अम्बाला, 19 मई।

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आपरेशन सिंदूर को लेकर दिए बयान पर उन्हें कड़ा जवाब दिया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान कि ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण किया जा रहा है पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत ने जो सफलता प्राप्त की है यह सभी को हजम नहीं हो रही है। इसीलिए इस प्रकार की बातें कर रहे हैं। कहीं पर भी इसका राजनीतिकरण नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कल हमने अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली और कहीं पर भाजपा का नाम इस्तेमाल नहीं किया गया। यात्रा में विधायक की तरफ से सभी को उन्होंने निमंत्रण दिया। हर वर्ग के लोग यात्रा में आए, स्कूल-कॉलेज के बच्चे व अध्यापक आए। सभी के दिलों में केवल राष्ट्रभक्ति का जज्बा था। जयराम रमेश को हर समय राजनीति ही नजर आती है।


Previous

मुख्यमंत्री ने समालखा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन

Next

आरएसएस में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज