08/08/26

दैनिक खबर: आज 08 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होंगे:

IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे पीएम मोदी: 3,000 से अधिक छात्रों को देंगे डिग्री; सोनीपत कैंपस के AI सुपरकंप्यूटर 'परम प्रज्ञा' का भी करेंगे उद्घाटन।

मुंबई में शशि थरूर बोले:

RSS का मूल मकसद आज भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना; संघ प्रमुख मोहन भागवत के बदलते बयानों को बताया अच्छा संकेत, कहा-Gen-Z और Gen-अल्फा की बात समझना जरूरी।

अरुणाचल की 27 जगहों को मैप पर अलग से दिखाया:

चीन की ओर से नाम बदलने की कोशिशों के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम: अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों को आधिकारिक नक्शे में किया दर्ज; गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार की सलाह से जारी की सूची।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने PM मोदी से की मांग:

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को करें संबोधित; शिक्षा, बेरोजगारी व महंगाई पर उठाए कदम बताने के लिए चलाई पिटीशन, 32 हजार से ज्यादा ने किया साइन।

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच 'मक्का जॉइंट डिफेंस पैक्ट' पर हस्ताक्षर:

सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए हुआ ऐतिहासिक रक्षा समझौता; एक देश पर हमला तीनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा, संयुक्त सैन्य ट्रेनिंग पर होगा जोर।

भारत पर 100% टैरिफ वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास:

अमेरिकी सीनेट में भारत समेत 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास: 86-11 के बहुमत से मिली मंजूरी; रूस की तेल से होने वाली कमाई कम कर युद्ध क्षमता को कमजोर करना इस कदम का मुख्य मकसद।

जापान की ओर 200 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा डॉल्फिन तूफान:

2.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश; 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द और टोयोटा ने 9 फैक्ट्रियों में काम रोका।

दिल्ली में मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड:

बीते 7 दिनों में 127 मिमी बारिश दर्ज; दीवार और पेड़ गिरने के साथ कई इलाकों में भारी जलभराव, मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का जताया अनुमान।

दिल्ली में एच1एन1 फ्लू का प्रकोप:

निजी अस्पताल में तीन दिन के भीतर दो सगी बहनों की मौत; गंभीर हालत में 3 साल 11 महीने की बच्ची को भर्ती कराया गया था, बढ़ते मामलों से मची हलचल।

E20 पेट्रोल के खिलाफ आज से देशव्यापी मुहिम छेड़ेगी AAP,

आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान की घोषणा की: 8 अगस्त से विभिन्न राज्यों में होगी टाउनहॉल बैठकें; ई-20 के कथित दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का पार्टी का मकसद।

दिल्ली में बाकनेर गांव से एमसीडी मुख्यालय तक नई DTC बस सेवा शुरू: रूट नंबर 131 पर सुबह-शाम चलेंगी बसें; राजघाट, आईएसबीटी और मुकरबा चौक से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा।

फतेहाबाद में मौलवी की चलती कार में लगी आग:

फतेहाबाद के जाखल में चलती स्विफ्ट डिजायर कार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हुई कार, जानमाल का बड़ा नुकसान टला।

फतेहाबाद में ACB ने SHO को पूछताछ के बाद छोड़ा:

फतेहाबाद के टोहाना में रिश्वत मामले में करनाल एसीबी की देर रात तक चली कार्रवाई: 50 हजार रुपये लेते बिचौलिया गिरफ्तार; सबूत न मिलने पर टोहाना सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को पूछताछ के बाद छोड़ा गया।

हरियाणा में आज भी भारी बारिश की संभावना:

सोनीपत में तेज बरसात और अंबाला में सर्वाधिक 94.6 मिमी बारिश दर्ज; पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल समेत 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

कॉमनवेल्थ में भिवानी की साक्षी चौधरी ने जीता गोल्ड:

भिवानी के धनाना गांव की बेटी साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल: स्वदेश लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; साक्षी बोलीं- अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण जीतना।

अम्बाला के पॉलीटेक्निक में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित:

हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव कार्यों का हुआ अभ्यास; अफवाहों से बचने और आपातकालीन दिशा-निर्देशों के पालन की नागरिकों से की गई अपील।

अम्बाला बलदेव नगर में 6 अगस्त को आयोजित होगी बिजली शिकायत निवारण बैठक:

अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे अध्यक्षता; उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रख सकेंगे अपनी समस्याएं।

जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा शुरू:

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश; हरियाणा जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर दी हिदायतें।

नमस्कार।

Previous

राज्यपाल राजस्थान ने 'टीबी मुक्त सलूंबर' बनाने, प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने और जनजातीय युवाओं को आगे बढ़ाने के दिए निर्देश

Next

चरखी दादरी: फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य साजिशकर्ता रोहित कातिया गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 2 अन्य आरोपी भी काबू