दैनिक खबर: आज 05 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन:

संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा जारी: लोकसभा से टैक्सेशन बिल पास; आज 5 अन्य महत्वपूर्ण बिलों को दोनों सदनों में पारित कराने की कोशिश करेगी सरकार।

देशभर में भारी बारिश का तांडव:

झारखंड, यूपी और केरल में बिजली गिरने, डूबने और बाढ़ से 42 लोगों की मौत; कई घायल और लापता, केरल में हजारों लोगों को घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी ने जारी की नई गाइडलाइन:

यौन उत्पीड़न मामलों में जजों को पीड़िता के चरित्र या कपड़ों पर टिप्पणी से बचने की सलाह; हवस, इज्जत, पवित्रता जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर भी लगाई रोक।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे:

महबूबा मुफ्ती के विरोध और आतंकी वारदातों के बाद पुलिस की एडवाइजरी जारी; बिना इजाजत किसी भी तरह के प्रदर्शन और जुलूस निकालने पर प्रशासन ने पूरी तरह लगाई रोक।

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:

साइबर धोखाधड़ी रोकने RBI को म्यूल अकाउंट्स पर चार हफ्ते में SOP बनाने का निर्देश; देशभर में ठगी पर लगाम लगाने के लिए मजबूत तंत्र लागू करने का दिया आदेश।

होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर अमेरिका और ईरान के बीच आज संभव है समझौता:

अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा दावा; विदेश मंत्री मार्को रूबियो बोले- ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म करना ही अमेरिका का मुख्य लक्ष्य।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में महंगाई के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन:

PoK में जनाक्रोश बना पाकिस्तानी सरकार के लिए बड़ी चुनौती; कश्मीर मुद्दे की आड़ में नजरअंदाज की जा रही जनता की उठी बुलंद आवाज।

ब्राजील के साओ पाउलो में केमिकल प्लांट में हुए कई धमाके:

आसमान में उठीं धुएं की लपटें, 150 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; आग पर काबू पाने में जुटीं 30 दमकल गाड़ियां और दमकलकर्मी।

नेपाल की सांप्रदायिक हिंसा में एक और की मौत:

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल एक और युवक ने तोड़ा दम: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 4; त्रिभुवन अस्पताल में इलाज के दौरान रवींद्र मेहता की मौत।

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन व 1000 सीसीटीवी से निगरानी; सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों पर बनाई गई अलग लेन, शिविरों पर पुलिस की नजर।

2025 लाल किला कार बम विस्फोट मामला:

विशेष एनआईए अदालत ने डॉ. शहीन सईद समेत 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ाई; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, अब चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर होगा विचार।

दिल्ली में बाकनेर गांव से एमसीडी मुख्यालय तक नई DTC बस सेवा शुरू:

रूट नंबर 131 पर सुबह-शाम चलेंगी बसें; राजघाट, आईएसबीटी और मुकरबा चौक से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा।

दिल्ली में SIR कार्यक्रम की समय-सीमा चुनाव आयोग ने दूसरी बार बढ़ाई:

अब 17 अगस्त तक चलेगा बूथ लेवल अधिकारियों का घर-घर जाकर सत्यापन अभियान; फॉर्म जमा करने व मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को मिला और समय।

हरियाणा में आज भी भारी बारिश की संभावना:

सोनीपत में तेज बरसात और अंबाला में सर्वाधिक 94.6 मिमी बारिश दर्ज; पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल समेत 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

यमुनानगर के कलेसर जंगल से आबादी की ओर फिर आया तेंदुआ:

छछरौली के याकूबपुर गांव में खेतों के पास दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण; स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, कलेसर वन क्षेत्र से जानवरों का लगातार पलायन जारी।

कॉमनवेल्थ में भिवानी की साक्षी चौधरी ने जीता गोल्ड:

भिवानी के धनाना गांव की बेटी साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल: स्वदेश लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; साक्षी बोलीं- अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण जीतना।

हरियाणा में सरकारी खातों के विवाद के बाद एक्शन:

सरकार ने सभी विभागों के DDO बैंक खातों का पिछले 5 वित्तीय वर्षों का रिकॉर्ड मांगा; वित्त विभाग ने 2021-22 से 2025-26 तक की जानकारी मांगी।

अम्बाला के पॉलीटेक्निक में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित:

हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव कार्यों का हुआ अभ्यास; अफवाहों से बचने और आपातकालीन दिशा-निर्देशों के पालन की नागरिकों से की गई अपील।

अम्बाला बलदेव नगर में 6 अगस्त को आयोजित होगी बिजली शिकायत निवारण बैठक:

अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे अध्यक्षता; उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रख सकेंगे अपनी समस्याएं।

जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा शुरू:

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश; हरियाणा जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर दी हिदायतें।

नमस्कार।

Previous

फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है : मध्यप्रदेश

Next

डायल 112 की कॉल पर पहुंचे हवलदार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; सोनीपत में गश्त के दौरान हादसा