आज 03 मार्च के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 03 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
1 पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ पहुंचे, प्रथम ज्योतिर्लिंग की पूजा की, आज सुबह 'गिर' फॉरेस्ट की सफारी करेंगे
2 गुजरात में आज गिर फॉरेस्ट की सफारी करेंगे PM, वाइल्ड लाइफ की बैठक के बाद राजकोट में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे
3 'महाकुंभ की सफलता भगवान सोमनाथ को समर्पित की', मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद PM मोदी
4 नशीले पदार्थों की तस्करी पर मोदी सरकार सख्त, अमित शाह बोले- ड्रग मुक्त भारत बनाना हमारा संकल्प
5 पीएम के प्रधान सचिव बोले: आत्मनिर्भरता ही वैश्विक अनिश्चितता से उबरने का उपाय; मजबूती से रखना होगा अपना पक्ष
6 सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच संतुलन की जरूरत', आरएसएस प्रमुख भागवत का बयान
7 जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक, रोका तो गार्ड से मारपीट; POCSO और IT एक्ट में मामला दर्ज
8 'आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं रख पाए'...? एकनाथ शिंदे पर अजित पवार ने कसा तंज, हंस पड़े CM फडणवीस,'हमारे बीच सब ठंडा ठंडा-कूल कूल', शिंदे से कोल्ड वॉर की अटकलों पर बोले सीएम फडणवीस
9 संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान अजित पवार और एकनाथ शिंदे पर ऐसा तंज कसा, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार नई है, फिर भी टीम पुरानी ही है। सिर्फ हम दोनों (शिंदे और फडणवीस) की कुर्सियों की अदला-बदली हुई है। हालांकि, अजीत दादा की जगह फिक्स है।
10 कुंभ के बाद रेलवे ने कसी कमर: खाटू श्याम फाल्गुन लक्खी मेले में उमड़ेगी भीड़, रेल्वे चलायेगा रिंगस के लिए कई स्पेशल ट्रेनें
11 पूर्व SEBI चीफ माधवी बुच पर FIR का आदेश, शेयर धोखाधड़ी मामले में पत्रकार ने शिकायत की थी, सेबी कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी
12 FII ने फरवरी में भारतीय बाजारों से ₹34,574 करोड़ निकाले, 2025 में अब तक ₹1.12 लाख करोड़ के शेयर्स बेचे, हाई वैल्यूएशन की वजह से लगातार पैसा निकाल रहे
13 शेयर बाजार में इस हफ्ते भी उतार-चढ़ाव का अनुमान, टैरिफ पॉलिसीज से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
14 चैंपियंस ट्रॉफी- भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला, न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से खेलेगी
15 पश्चिम हिमालयी क्षेत्र व पंजाब में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार; उत्तर-पश्चिम भारत में चढ़ेगा पारा
==============================
🔸उत्तराखंड हिमस्खलन में 46 श्रमिक सुरक्षित, अंतिम शव मिलने से मृतकों की संख्या हुई 8
🔸ब्रिटेन-फ्रांस ने ट्रंप की दुत्कार का लिया बदला, जेलेंस्की का जोरदार स्वागत, बनाएंगे यूक्रेन युद्धविराम योजना
🔸'हमारे बीच सब ठंडा ठंडा-कूल कूल', शिंदे से कोल्ड वॉर की अटकलों पर बोले सीएम फडणवीस
🔸Jammu-Kashmir Assembly : उपराज्यपाल का अभिभाषण आज, उमर सरकार का पहला बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार
🔸शेयर बाजार में घोटाला! पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश
🔸Himanta Biswa Sarma: ‘मुस्लिम-ईसाई नहीं, लेफ्ट-लिबरल से है हिंदुओं को खतरा’, हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला
🔸UP में एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे नहीं होंगी शराब की दुकानें, होली से पहले CM योगी का सख्त निर्देश
🔸कांग्रेस नेता हिमानी की मां का अंतिम संस्कार से इनकार:बोली- हत्या के पीछे पार्टी के ही लोग, वह पॉलिटिक्स छोड़ शादी करने वाली थी
🔸MP में किसानों को ₹5 में बिजली कनेक्शन मिलेगा:अभी साढ़े 7 हजार रुपए में मिल रहा; CM बोले- 30 लाख सोलर पंप भी देंगे
🔸पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ पहुंचे:प्रथम ज्योतिर्लिंग की पूजा की, सोमवार सुबह 'गिर' फॉरेस्ट की सफारी करेंगे
🔸महाराष्ट्र में नाबालिग भाई ने बहन को मार डाला:6 साल की बच्ची परिवार की लाडली थी, इससे नाराज था; नवाजुद्दीन की फिल्म से आइडिया लिया
🔸गिरिराज का लालू यादव पर हमला : बेटे को अपने डीएनए पर करना चाहते है लांच, कहा- उनके डीएनए में लूट-डकैती
🔸हरियाणा निकाय चुनाव में 46 प्रतिशत मतदान, अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए भी हुए उपचुनाव
🔸महाराष्ट्रः विपक्ष ने शासन की ‘विफलताओं’ और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर चाय पार्टी का किया बहिष्कार
🔸फतेहपुर: राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, धर्म परिवर्तन के बाद बहन से निकाह... बाप-बेटे, मौलवी समेत 4 पर केस
🔸ट्रंप के अरमानों पर फिरेगा पानी! गाजा पर मास्टरप्लान तैयार, एकजुट हुए अरब मुल्क
🔸आप CM की कुर्सी नहीं बचा पाए, मेरा क्या दोष?अजित का शिंदे पर तंज, फडणवीस भी हंसे
🔸इजरायल ने अमेरिका के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार किया, हमास ने किया रिजेक्ट
🔹IND vs NZ : वरुण चक्रवर्ती को 5 विकेट, न्यूजीलैड से जीता भारत, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
हरियाणा
1839 : जमशेदजी एन टाटा का जन्म।
1919 : मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।
1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।
1966 : बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।
1974 : तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।
2005 : अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।
2006 : श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह इस कारनामे को अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
2009 : पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।
2024: शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गये।