दैनिक खबर: आज 03 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब:
बैद्यनाथ धाम में लगी पांच किमी लंबी कतार; उज्जैन में नए मार्ग से निकलेगी महाकाल की सवारी, मुजफ्फरनगर में स्कूल-कॉलेज दस अगस्त तक बंद।
नीट पीजी 2026 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला:
परीक्षा में धांधली रोकने को कड़े कदम; एनटीए ने सुरक्षा पुख्ता करने को 7.5 करोड़ का टेंडर किया जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा।
उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश व भूस्खलन से भारी तबाही:
यमुनोत्री हाईवे बंद और छत्तीसगढ़ में टूटा पुल; उत्तर प्रदेश में गंगा-घाघरा समेत दस नदियां उफान पर, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।
संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन:
अब तक आठ में से दो विधेयक पास; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामे के बाद आज भी दोनों सदनों में जोरदार बहस और विरोध के आसार।
पंजाब चुनाव से पहले 20 लाख वोट कट सकते हैं:
पंजाब में चुनाव से पहले 20 लाख वोटरों के नाम कटने का खतरा: फॉर्म जमा न होने पर चुनाव आयोग ने 'अनकलेक्टेड' श्रेणी में डाला; लुधियाना में सबसे अधिक चार लाख फॉर्म पड़े लंबित।
अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए सोमवार से बातचीत शुरू:
डोनाल्ड ट्रंप ने टाला सैन्य हमला; परमाणु कार्यक्रम तथा होर्मुज स्ट्रेट पर होगी चर्चा, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले समझौता होने से बचेंगी कई जिंदगियां।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला:
स्वात के पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके से आठ पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत, 22 घायल; आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली के दौरान संदिग्ध हमलावर ने खुद को उड़ाया।
पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश होने से 11 यूरोपीय पर्यटकों समेत 13 की मौत:
नाज्का लाइन्स देखने जा रहा विमान खेत में गिरकर हुआ खाक; राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश।
अमेरिका के इडाहो में रेस्तरां के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी:
सिरफिरे बंदूकधारी के हमले में तीन लोगों की मौत और सात घायल; हमलावर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस और सीबीएस न्यूज ने की पुष्टि।
दिल्ली पुलिस भी नहीं करेगी 15 वर्षीय लड़की पर कानूनी कार्रवाई,
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने वाली नाबालिग लड़की पर दर्ज नहीं होगा पुलिस केस: दिल्ली पुलिस सूत्रों ने की पुष्टि; नोएडा पुलिस ने एफआईआर में गलती से 25 साल दर्ज की थी पीड़िता की उम्र।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का बड़ा फैसला:
दिल्ली के 13 मेट्रो स्टेशनों पर बनाए जाएंगे FOB और सबवे; मेट्रो यात्रियों के साथ-साथ आम पैदल यात्रियों को भी सड़क पार करने में मिलेगी बड़ी राहत और सुविधा।
दिल्ली में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला;
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खूनी झड़प: 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला; पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पांच नाबालिग पकड़े गए।
हरियाणा के रेवाड़ी में झज्जर चौक पर भीषण सड़क हादसा:
बाइक और टक्कर की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत; पुष्प वाटिका निवासी 18 वर्षीय कृष्ण और रिश्तेदार की गई जान, पुलिस जांच में जुटी।
हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून:
आईएमडी ने मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट; पंचकूला, अंबाला, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी जारी।
नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट:
जलाभिषेक यात्रा और शिव मंदिर में जल चढ़ाने की नहीं मिली अनुमति; घर के बाहर पुलिस बल तैनात, नूंह में सुरक्षा बढ़ाई गई।
CDR, लोकेशन और CCTV से जुड़ रहे साजिश के तार:
यमुनानगर में अमृतसर के सर्राफ कारोबारी से दो किलो सोने की लूट का मामला: तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर; पुलिस ने जांच का दायरा बदला, रेकी और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए साजिश खंगालने में जुटीं टीमें।
सीआईए अंबाला पुलिस की जुआरियों पर बड़ी स्ट्राइक:
४.४० लाख रुपए नकदी और तीन गाड़ियों संग चार आरोपी गिरफ्तार; एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर कार्रवाई के बाद आरोपियों को भेजा जेल।
अंबाला में ई-रिक्शा चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:
महेश नगर थाना पुलिस ने सूर मंडी निवासी साहिल को किया काबू, चोरी का वाहन बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।
अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:
आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।
नमस्कार।
Previous
जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए राज्य सरकार दे रही पर्याप्त बजट,आदिवासी क्षेत्रों में मिलेट्स के जरिए बच्चों को दें पोषण- मुख्यमंत्री राजस्थान
Next