01/03/25

अम्बाला : 02 मार्च को को प्रात: 8 बजे मतदान शुरू हो जायेगा जोकि सांय 6.00 बजे तक होगा: उपायुक्त अजय सिंह तोमर

जिले में निकाय चुनाव के अंतर्गत एवं 02 मार्च को मतदान के तहत सम्बन्धित मतगणना केन्द्रों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबधी सामग्री दी गई। जिसके बाद वे अपनी डयूटी के तहत निर्धारित बूथों के लिए रवाना हुए। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शनिवार को सैक्टर 9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बने मतगणना केन्द्र व स्ट्रोंग रूम का जायजा लेते हुए रिटर्निंग अधिकारी से यहां पर की गई व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से जो प्रबंध किए गए हैं उसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना करते हुए चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाना है।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिले में निकाय चुनाव के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, 02 मार्च को को प्रात: 8 बजे मतदान शुरू हो जायेगा जोकि सांय 6.00 बजे तक होगा। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार 02 मार्च को प्रात: मॉक पोल की प्रक्रिया भी की जायेगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दर्शन कुमार ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया मेयर पद के उप चुनाव के लिए मतदान के तहत सम्बन्धित पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों के साथ-साथ चुनाव संबधी अन्य सभी सामग्री दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पोलिंग पार्टियों व उनके साथ जुड़े अधिकारियों को तमाम चुनाव प्रक्रिया के बारे में आज एक बार फिर टे्रेनिंग देेते हुए विस्तार से जानकारी दी गई है ताकि वे मतदान के कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ करवा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों के लिए जलपान, रहने की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किये गये हैं।


सैक्टर 9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में काउंटरों की बेहतर व्यवस्था के साथ प्रत्येक काउंटर पर निर्धारित बूथों के तहत पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन व चुनाव सामग्री दी गई है। इस दौरान उनके साथ चुनाव डयूटी पर लगे पुलिस कर्मचारी भी साथ रहे जोकि उनके साथ बूथों पर जायेंगे। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को जो ईवीएम मशीनें व चुनाव संबधी सामग्री मेयर के उप चुनाव के लिए दी गई थी वे उन्हें इसी काउंटर पर आकर जमा करवानी होंगी। रिटर्निंग अधिकारी ने इस मौके पर यह भी कहा कि 02 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी।


इस मौके पर नगर निगम कमीशनर सचिन गुप्ता, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दर्शन कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एआरओ एवं तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य रंगा के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous

सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

Next

उत्तराखंड के चमौली में हिमस्खलन की वजह से बर्फ में दबे 57 में से 48 मजबदूर बचाए, शेष की तलाश जारी