राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिला के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

चंडीगढ़, (KK)- राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने बाल दिवस के उपलक्ष पर आज हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में जिला से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
श्री बंडारू दत्तात्रेय ने बहुत ही प्रेमपूर्वक बच्चों से बातचीत कर उन्हें प्रेरित किया। बच्चों का हौसला देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर  राज्यपाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को भाव विभोर कर दिया। उपस्थित बच्चों और अध्यापकगण ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

 
राज्यपाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बच्चों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर भारत को एक शक्तिशाली देश बनाने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार है और राष्ट्र को उनसे बहुत उम्मीदें है।  
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतपाल कौशिक भी उपस्थित थे।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

Team India remains unbeaten in league stage - to play NZ in semis

Next
Next

राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई