एसडी कालेज मे आयोजित हैकाथॉन नवाचार और रचनात्मकता का एक अनूठा मंच साबित हुआ
आरएस अनेजा, 17 फरवरी नई दिल्ली
सनातन धर्म कॉलेज के संस्थान नवाचार परिषद (IIC) द्वारा आयोजित हैकाथॉन 2025 नवाचार और रचनात्मकता का एक अनूठा मंच साबित हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने समान रूप से अपनी तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता का परिचय दिया।
हैकाथॉन 2025 के दो संस्करण आयोजित किए गए थे, एक विद्यार्थियों के लिए और दूसरा अध्यापकों के लिए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. राजिंदर सिंह, डॉ. प्रेम सिंह संयोजक संस्थान नवाचार परिषद (IIC), सनातन धर्म कॉलेज एवं प्रो. अमनदीप कौर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 17 टीमों ने अपनी नवाचारी सोच को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. मुस्कान अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आरती अरोड़ा, प्रो. कवलीन भरेज और प्रो. आरती सचदेवा ने अपनी भूमिका निभाई| प्रतियोगिता के दौरान, छात्रों ने कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और सतत विकास से जुड़े विचारों पर काम किया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रोटोटाइप के रूप में प्रस्तुत किया और अपनी तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष संस्करण में, उन्होंने शिक्षा में तकनीक के नवाचार से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिससे डिजिटल लर्निंग और शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
यह आयोजन छात्रों और शिक्षकों के लिए नवाचार और तकनीक के प्रति अपनी सोच को नया आयाम देने का अवसर बना। इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी शिक्षण संस्थानों में शोध और रचनात्मकता, तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थी संस्करण में प्रथम स्थान टीम 6(हृद्यांश, रोहन जगोता , चंद्र प्रताप यादव) बी. वॉक प्रथम वर्ष , दूसरा स्थान टीम 11 ( निखिल, विशाल व् ठाकुर सिंह ) बी.स.ऐ प्रथम वर्ष , तीसरा स्थान टीम 13 (अमित ,आदित्य यादव दीपांशु व् मन्नत ) बी.स.ऐ प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया |शिक्षक संस्करण में प्रथम स्थान प्रो. आरती एवं दूसरा स्थान प्रो. गायत्री कुमारी ने प्राप्त किया |