दूरदर्शन के लिए गौरव का क्षण: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) श्रेणी में मतदाता जागरूकता के लिए ईसीआई मीडिया पुरस्कार से हुआ सम्मानित

आरएस अनेजा, 26 जनवरी नई दिल्ली

मतदाता जागरूकता और शिक्षण पर 360-डिग्री व्यापक अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शामिल "चुनाव का पर्व देश का गर्व" श्रृंखला, जिसमें सूचित और जिम्मेदार मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया है, पर दूरदर्शन को उसके प्रभावशाली कवरेज के लिए मान्यता मिली है।

दूरदर्शन महानिदेशक, सुश्री कंचन प्रसाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान प्राप्त करती हुईं

 संसदीय चुनाव 2024 के दौरान देश भर में चलाए गए अभियान ने दूरदर्शन की सूचित और सक्रिय नागरिकता को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इसमें शामिल है:

 नवोन्मेषी प्रोग्रामिंग: 30 मतदाता शिक्षा लघु फिल्मों का निर्माण और प्रसारण।

बहुभाषी आउटरीच: डीडी नेशनल, डीडी इंडिया और डीडी न्यूज चैनलों पर व्यापक प्रसार, यह सुनिश्चित करना कि संदेश देश के हर कोने तक पहुंचे।

आकर्षक विज्ञापन: आकर्षक एल-बैंड विज्ञापन, मग ब्रांडिंग और विज्ञापन (45 सेकेंड/ स्पॉट) का उद्देश्य लाखों लोगों को लोकतंत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

अपने रचनात्मक और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से, दूरदर्शन ने देश भर के मतदाताओं, विशेष रूप से पहली बार हिस्सा लेने वालों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सफलतापूर्वक सशक्त बनाया।

यह सम्मान पाकर दूरदर्शन लोगों की भरोसेमंद आवाज बने रहकर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करता है।

*******

Previous
Previous

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह 28 जनवरी को हथकरघा सम्मेलन 'मंथन' का उद्घाटन करेंगे

Next
Next

महाकुंभ 2025: भव्य ड्रोन शो ने  श्रद्धालुओं का मनमोहलिया:समुद्र मंथन और देवताओं को अमृत कलश पीते हुए दर्शाया गया