विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात
आरएस अनेजा, 28 जनवरी नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा की अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई। हमने उनके हाल ही के भारत दौरे की यादें ताजा कीं और भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की।