दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने यमुना मैया की जय से अपना संबोधन शुरू किया

आरएस अनेजा, 08 फरवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देर शाम दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपरांत भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस जीत की सभी को शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने यमुना मैया की जय से अपना संबोधन शुरू किया, पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है, मैं दिल्ली के हर परिवार को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं, मैं दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त करता हूं. साथियों दिल्ली ने दिल खोलकर प्यार दिया. मैं दिल्ली वालों को फिर से विश्वास दिलाता हूं कि हम आपके प्यार को विकास के रूप में लौटाएंगे. दिल्ली के लोगों का ये प्यार, विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है. इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार, दिल्ली का तेजी से विकास करके

पीएम मोदी ने कहा कि आज की ये जीत ऐतिहासिक विजय है, ये सामान्य विजय नहीं है. दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है. एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है. साथियों आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है. इस नतीजे ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत और उनका परिश्रम विजय को चार चांद लगा देता है. आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं. मैं बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को इस विजय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

पीएम बोले- यमुना जी हमारी आस्था का केंद्र हैं

यमुना जी हमारी आस्था का केंद्र हैं. हम लोग सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं. लोग यमुना जी की पीड़ा देखकर कितना आहत होते रहे हैं, लेकिन दिल्ली की आपदा ने इन आस्था का अपमान किया है. दिल्ली की आपदा ने लोगों की भावनाओं को पैरों तले कुचल दिया है. हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे. मैं ये भी जानता हूं कि ये बहुत कठिन है और यह काम बहुत लंबे समय का है, लेकिन अगर संकल्प मजबूत है तो काम होकर रहेगा. हम इसके लिए हर प्रयास करेंगे और पूरे सेवा भाव से काम करेंगे. ये आपदा वाले ये कहकर आए थे कि हम राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले.

Previous
Previous

अलॉट भूमि पर उद्योग की जगह काटी कॉलोनी: हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, लुधियाना का है मामला

Next
Next

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित की