नशा तस्करों पर अम्बाला पुलिस की कडी कार्यवाही जारी
अम्बाला, 29 जनवरी (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर क्षेत्र अम्बाला नारायणगढ़ रोड से नशा तस्करी के मामले में 28 जनवरी 2025 को सीआईए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहित निवासी गाँंव मुबारकपुर डाकखाना सवाजयपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को 24000 अवैध नशीली गोंलियों/दवाईयों सहित काबू कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
28 जनवरी 2025 को सीआईए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज भी भारी मात्रा में नशीली गोलियाँ लेकर थाना बलदेव नगर क्षेत्र अम्बाला नरायणगढ रोड पर खडा है। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र अम्बाला नरायणगढ रोड पर खडे सन्दिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उसके थैले से 24000 अवैध नशीली गोलियाँ/दवाईयांँ बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहित निवासी गांँव मुबारकपुर डाकखाना सवाजयपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई जिसे उपरोक्त अवैध नशीली गोलियांे/दवाईयों सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया गया।