यमुना में जहर डालने वाले बयान पर भाजपाईयों में रोष, अरविंद केजरीवाल का पुतला महवीर चौक पर फूंका

चंडीगढ़, 28 जनवरी (अभी): दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार की बौखलाहट के चलते आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो राज्यों के बीच आपसी भाईचारा खत्म करने जैसा बयान दे रहे है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया कि हरियाणा दिल्ली को यमुना में जहर घोलकर पानी देता है। इस बयान से भाजपा ही नहीं हरियाणा के आमजन में भी रोष है। अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए कि हरियाणा की 47 फीसदी आबादी दिल्ली में रहती है। ऐसे बयान देकर अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतना तो दूर की बात, कभी चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाएंगे। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मंगलवार महावीर चौक पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकते हुए कही।

प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी प्रवेश वर्मा, पवन शर्मा, सतीश उपाध्याय व स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पुत्री एवं सांसद बांसुरी स्वराज, चरती लाल गोयल के बेटे विजय गोयल का भी रिश्ता हरियाणा से ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का व्यक्ति बड़ा स्वाभिमान वाला इंसान है जब कोई उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचती है तो वह उसका बदला अवश्य लेता है और अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है जिसका बदला दिल्ली में रहने वाला हरियाणा का मतदाता उनके खिलाफ जनादेश करके लेगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी तो बयान देता है कि हरियाणा सरकार ने यमुना में अधिक पानी देकर दिल्ली को डुबो दिया, कभी बयान देता है कि हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं दे रहा, कभी कहता है कि हरियाणा यमुना के पानी में जहर घोल के दे रहा है, हरियाणा चुनाव में आता है तो कहता है कि हरियाणा उसकी जन्मभूमि और कर्म भूमि है। मैं हरियाणा में ही पैदा हुआ हूं। जो यह बात बिल्कुल स्पष्ट करती है कि अरविंद केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जाकर ऊलजुलूल बयान देने में माहिर है। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल पांच फरवरी से पहले हरियाणा की जनता से माफी मांगे अन्यथा हरियाणा की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रो. रामबिलास शर्मा ने दावा किया कि वे दिल्ली विधानसभा में प्रचार प्रसार के लिए लगातार जा रहे है।

दिल्लीवासियों ने इस बार मुंड पूरी तरह बना लिया है। इस बार भाजपा यहां से 47 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इस मौकेपर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, पूर्व चेयरमैन एवं महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, दयाराम यादव, वासुदेव यादव, राकेश शर्मा एडवोकेट, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, नरेंद्र झिमरिया, मुकेश शर्मा नांगल सिरोही, महेंद्र्र गौड़, सुशील चौटाला, प्रवीण शर्मा, अमित मिश्रा, मनीष संघी, रविना सोनी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous
Previous

केमिकल्‍स एवं पेट्रो केमिकल्‍स विभाग ने "केमिकल एंड पेट्रो केमिकल इंडस्‍ट्री सेफ्टी" पर चौथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

Next
Next

देश के विकास में उद्योगों का अहम योगदान- उद्योग, पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह