परिवहन मंत्री अनिल विज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चण्डीगढ में आयोजित की जा रही दो दिवसीय कार्यशाला में होंगे मुख्य अतिथि

परिवहन मंत्री अनिल विज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चण्डीगढ में आयोजित की जा रही दो दिवसीय कार्यशाला में होंगे मुख्य अतिथि

कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्रालय सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लदाख, दिल्ली तथा चण्डीगढ के प्रतिनिधि भी लेंगंे हिस्सा

चण्डीगढ, 15 जून- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 16 जून से 17 जून के बीच चण्डीगढ में आयोजित की जा रही दो दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर शिरकत करेंगें।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लदाख, दिल्ली तथा चण्डीगढ के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगें।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही कार्यशाला में नागरिकांे को मुहैया करवाई जा रही ऑनलाईन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य के प्रतिनिधियों के बीच विचार-मंथन किया जाएगा।

--------

Previous
Previous

Principal Secretary to the Prime Minister, Dr P K Mishra reviews Relief & Rescue Operations at Ahmedabad Plane Crash Site

Next
Next

'Proud To Have Leader Like Narendra Modi': Indian Diaspora In Canada Welcomes G7 Invitation To PM