आज 04 फरवरी के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और इतिहास
आरएस अनेजा, 04 फरवरी नई दिल्ली।
मुख्य समाचार और आज का इतिहास
*1* फ्रांस के बाद अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, 13 फरवरी को ट्रम्प से मुलाकात, डिनर होस्ट कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
*2* जयशंकर बोले-राहुल ने झूठ बोला, देश की छवि बिगाड़ी, नेता विपक्ष ने कहा था-ट्रम्प की शपथ में मोदी को न्योता मिले, इसीलिए जयशंकर अमेरिका गए
*3* अमित शाह आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर होगा मंथन
*4* संसद: 'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचा रखने के लिए एक साथ काम करें', धनखड़ की सांसदों से खास अपील
*5* आजतक को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, राहुल गांधी को अर्थव्यवस्था पर बोलने का हक नहीं है, यूपीए सरकार के दौरान देश की अर्थव्यवस्था डूब चुकी थी, बैंक कर्ज में डूबे हुए थे,और उधोगपति देश छोड़ने को मजबूर थे, हमने सालों की मेहनत से अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया
*6* हलवा खिलाया जरूर, लेकिन किसे खिलाया, यह नहीं दिखाया'; सेरेमनी की फोटो न जारी करने राहुल का तंज
*7* 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए', राहुल ने चुनाव की निषप्क्षता पर उठाए सवाल
*8* संसद में खड़गे बोले-कुंभ भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, धनखड़ ने बयान वापस लेने को कहा, जवाब दिया- सही आंकड़ा बताएं, माफी मांग लूंगा
*9* बजट सत्र: भाजपा ने सोनिया गांधी-पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया; दोनों ने राष्ट्रपति पर विवादित कमेंट किया था
*10* JNU रिपोर्ट- दिल्ली में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी, घुसपैठियों के कारण अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही; हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम पर भी असर
*11* दिल्ली पर अगले 48 घंटे रहेगा चुनाव आयोग का सख्त पहरा, एजेंसियों को किया सतर्क; गड़बड़ी पर होगा एक्शन
*12* महाराष्ट्र के सभी सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य हुई मराठी भाषा, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला,सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने कार्यालयों में भारत के बाहर और अन्य गैर-मराठी भाषी राज्यों से आने वाले आगंतुकों को छोड़कर सभी आगंतुकों के साथ मराठी भाषा का उपयोग करें।
*13* फडणवीस बोले- राहुल ने महाराष्ट्र का अपमान किया, माफी मांगिए, राहुल ने संसद में कहा था- महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने 70 लाख नए वोटर जोड़े
*14* दिल्ली में हरियाणा-महाराष्ट्र जैसा कमाल कर पाएगी बीजेपी? वोट शेयर में 6 फीसदी का इजाफा पलट सकता है बाजी
*15* मेक्सिको पर नरम पड़े ट्रंप! टैरिफ पर एक महीने के लिए लगाई रोक, ट्रूडो को भी मिलाया फोन
*16* सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी, पहली बार ₹83000 के पार पहुंचा भाव, चांदी की कीमतों में भी उछाल
🔸डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको से आयात पर टैरिफ एक महीने के लिए रोका
🔸राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पेश, लव जिहाद पर होगी सख्त सजा
🔸महाकुंभ 2025: चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था, फील्ड पर डटे रहे अफसर, पुख्ता इंतजाम के बीच अंतिम स्नान पर्व संपन्न
🔸पाकिस्तान से 400 हिंदुओं की अस्थियां भारत पहुंची:8 वर्षों से श्मशान में मोक्ष प्राप्ति के इंतजार में थीं; महाकुंभ योग में वीजा मिला
🔸मस्जिद की एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे; वक्फ कानून पर भरी संसद ओवैसी ने दी चेतावनी
🔸Lok Sabha : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हुए पीएम मोदी
🔸भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी कंकाल तस्करी, 38 मानव खोपड़ी के साथ एक गिरफ्तार
🔸Delhi Election: चुनाव में गड़बड़ी की हर शिकायत पर होगी कार्रवाई, 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित
🔸अमेरिका ने शुरू की भारतीय प्रवासियों की डिपोर्टिंग, इंडिया के लिए रवाना हुआ प्लेन- रिपोर्ट
🔸वन क्षेत्र कम करने के लिए केंद्र, राज्य सरकारें कोई कदम नहीं उठाएंगी : सुप्रीम कोर्ट
🔸PM को बुला लें ट्रंप इसलिए US गए जयशंकर; राहुल के बयान से बवाल, ज्ञान पर सवाल
🔸'मेरी अमेरिकी यात्रा को लेकर झूठ बोल रहे राहुल गांधी', विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक
🔸सोनिया गांधी पर विशेषाधिकार हनन का साया? BJP के 21 आदिवासी सांसदों ने दिया नोटिस
🔸दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:अब तक 220 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई; इनमें 88 करोड़ के नशीले पदार्थ, 81 करोड़ की ज्वेलरी
🔹PM मोदी ने 'ग्रैमी' जीतने पर भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन को दी बधाई
जम्मू-कश्मीर: रहस्यमय बीमारी की जांच के लिए एम्स के विशेषज्ञ बदहाल गांव पहुंचे।
आईएमडी ने कई राज्यों में घने कोहरे और राजस्थान में आंधी-तूफान का अनुमान लगाया।
दिल्ली चुनाव 2025: अब तक घर बैठे मतदान सुविधा के तहत 92% मतदान दर्ज किया गया।
दिल्ली चुनाव: मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा निगरानी बढ़ाए जाने के बाद 38.64 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की गई।
1.56 करोड़ से अधिक मतदाता दिल्ली के भाग्य का फैसला करेंगे; चुनाव आयोग ने मतदाता-हितैषी उपाय शुरू किए।
हरियाणा
*🔰हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, कई मुद्दों पर चर्चा
*🔰हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा आज: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई; 8 निगम-26 नगर परिषद-पालिका में वोटिंग होगी
*🔰हरियाणा को रेल बजट में 3416 करोड़ मिले, 50 नमो भारत ट्रेनें चलेंगी, हिसार-पानीपत समेत 34 अमृत स्टेशन बनेंगे
*🔰 परिवहन मंत्री अनिल विज ने ओवरलोडेड वाहनों को चेक किया 12 वाहन जब्त किये
*🔰अटेली भीलवाड़ा में आपसी कहा सुनी में महिला के सर पर पत्थर मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को 5 साल कारावास की सजा सुनाई।*
*🔰 नारनौल में चाकू मारकर हत्या करने के मामले में 2 आरोपी पकड़े ।*
*🔰 महेंद्रगढ़ राजावास गोली कांड में चार टीम कर रही है आरोपियों की तलाश हाथ खाली।*
*🔰 महेंद्रगढ़ सिसौठ में टैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत।*
*🔰 महेंद्रगढ़ में कार ने मारी बाइक 🚳 को टक्कर मौत।*
*🔰 नांगल चौधरी में मंदिर के दान पात्र तोड़ चुराए पैसे।*
*🔰 प्राकृतिक खेती सब्सिडी योजना को लेकर दी जा रही है गलत जानकारी।*
*🔰 नारनौल बाल भवन के सामने खड़ी जेसीबी मशीन चोरी।*
*🔰 सागरपुर से गुजरवास के कच्चे रास्ते से ग्रामीण परेशान।*
*🔰 नारनौल में सेक्टरों के पार्कों 🏞️ की लेवलिंग सड़कों के बराबर होगी, जलभराव से मिलेगी मुक्ति।*
*🔰 महेंद्रगढ़ में नलों की पाइपलाइन में लीकेज है तो पहले ही ठीक कराले उपभोक्ता , वरना कनेक्शन काटेगा विभाग।*
*🔰 जिले में 5 साल में 226 से बढ़कर 508 हो गई कैंसर मरीजों की संख्या।*
*🔰 नांगल चौधरी में 9 और अटेली नारनौल में 6 महीने से रुक रहा है पटवारियों का वेतन।*
*🔰 नारनौल के एक गांव से 33 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब।*
*🔰 बाघोत मोहित सुसाईड केस में मानवाधिकार आयोग में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट के निर्णय पर टिकी आस।*
*🔰 नारनौल सुभाष पार्क के नवीनीकरण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, नगर परिषद 2.5करोड़ रुपयों में करवा रही है नवीनीकरण।*
*🔰 गाड़ी का कटा हुआ चालान समयावधि में नहीं भरा तो हो जाए सावधान, वाहन होगा जब्त।*
*🔰 जेसीबी से कार्य करने के विरोध में मनरेगा मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन।*
4 फरवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं
2014 में आज ही के दिन सत्या नडेला को बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त किया गया था।
2009 में 4 फरवरी के दिन ही बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए इंडियन अकादमी ऑफ एक्यूप्रेशर विज्ञान के द्धारा लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्ममानित किया गया था।
2007 में आज ही के दिन अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला था।
1965 में 4 फरवरी के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
1953 में आज ही के दिन भारत-पाकितान के बीच कश्मीर के मुद्दे पर पहली बार बात हुई थी।
1944 में 4 फरवरी के दिन ही भारत की सातवीं आर्मी बर्मा पर जपान ने हमला किया था।
1922 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन समय हुआ चौरीचौरा कांड हुआ था।
1881 में 4 फरवरी के दिन ही लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक आया था।
1984 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्द गायक संदीप आचार्य का जन्म हुआ था।
1974 में 4 फरवरी के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्म हुआ था।
1938 में आज ही के दिन देश के मशहूर कथक कलाकार बिरजू महाराज का जन्म हुआ था।
2002 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता भगवान दादा का निधन हुआ था।
2001 में 4 फरवरी के दिन ही क्रिकेटर पंकज रॉय का निधन हुआ था।
1974 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गणितज्ञ सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ था।