आज 09 फरवरी के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और आज का इतिहास
आरएस अनेजा, 09 फरवरी नई दिल्ली।
🔸प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल... AAP को मिली हार, कांग्रेस फिर साफ
🔸केजरीवाल की हार पर विश्वास बोले- दिल्ली को मुक्ति मिली:निर्लज्ज आदमी के लिए कोई सहानुभूति नहीं, सिसोदिया के हारने पर पत्नी रोने लगीं
🔸कांग्रेस-AAP गठबंधन होता तो I.N.D.I.A 12 सीटें और जीत जाती:केजरीवाल 4089 वोट से हारे, संदीप दीक्षित 4568 वोट लाए; विपक्ष में फूट से हुए नुकसान की पड़ताल
🔸अरविंद केजरीवाल के हारते ही दिल्ली सचिवालय सील, सभी दस्तावेज सुरक्षित करने के आदेश
🔸'दिल्ली ने दिल खोलकर हमें अपना प्यार और समर्थन दिया', जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन
🔸दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जब्त हुई...
🔸 *भारत की मैडीकल जगत में बड़ी सफलताः टाइफाइड खात्मे के लिए दुनिया का पहला संपूर्ण टीका बनाया*
🔸महाकुंभ: प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भीषण जाम, मध्य प्रदेश में वाहनों को रोका गया
🔸Mahakumbh : राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक
🔸मुस्लिम बहुल सीटों ने बचाई AAP की लाज, 80 पर्सेंट रहा स्ट्राइक रेट
🔸रेप और POCSO पीड़िता की केस खारिज करने की मांग:केरल हाईकोर्ट का याचिका पर विचार से इनकार; कहा-अपराध साबित हुआ, केस रद्द नहीं होगा
🔸दिल्ली में केजरीवाल की हार, टॉप मोमेंट्स के VIDEO:अन्ना हजारे ने कहा- शराब ने हरवाया; कुमार विश्वास बोले- यह कर्मों का फल
🔸बिहार के गोपालगंज में कुख्यात मनीष यादव का एनकाउंटर, पुलिस पर गोली चलाई तो STF ने ढेर किया
🔸दिल्ली चुनाव के नतीजे पीएम मोदी की नीतियों की पुष्टि नहीं, बल्कि केजरीवाल पर जनमत संग्रह हैं: कांग्रेस
🔸राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को जारी किया नोटिस, हजारों परिवारों ने खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया अपना नाम
🔸राजस्थान में अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह
🔸सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले गोल्ड लोन में जबरदस्त इजाफा हुआ है
🔸हमास ने तीन इजराइली बंधकों को किया रिहा, रेड क्रॉस को सौंपने से पहले दी यातना
🔹IND vs ENG: दूसरे मैच में वापसी से पहले विराट कोहली ने नेट्स पर बिताया समय, एक घंटे तक की बल्लेबाजी
हरियाणा
▶️ 58 दिन बाद हुआ बाघोत गांव के मोहित का अंतिमसंस्कार।
13 दिसम्बर को की थी आत्महत्या।
▶️ नारनौल में पेट्रोल पंप के मैनेजर को 10 किलोमीटर लटका कर ले गया ट्रक चालक।
▶️ कनीना में एक माह पहले हुई थी शादी, महिला लापता।
▶️ 4.36करोड़ की लागत से बनेगा महेंद्रगढ़ नगर पालिका का नया भवन।
▶️ अटेली तहसील में सार्वजनिक शौचालय नहीं, लोग परेशान।
▶️ नारनौल शहर में लाइटें है खराब।
शाम होते ही छा जाता है अंधेरा।
▶️ राजावास सतनाली हत्याएं मामले में एक ओर आरोपित को पकड़ा।
▶️ महेंद्रगढ़ में गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार।
▶️ अटेली में नगर पालिका चेयरमेन के पद के दावेदारों ने भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए दिया बायोडाटा।
▶️ 3 दिन से लापता नांगल शालू गांव के छात्र का शव कुएं से बरामद हुआ।
▶️ रामबास सब स्टेशन 10 दिन से खराब, किसानों की फसलें सूखने की कगार पर।
▶️ महेंद्रगढ़ बस परिचालक ने 2 लाख रुपए लौटकर दिया ईमानदारी का परिचय।
▶️ ड्रोन पायलट की फ्री ट्रेनिंग के आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक बढ़ाई।
▶️ नारनौल ट्रामा सेंटर को फायर एनओसी मिली,
बिल्डिंग PWD से टेकओवर करने के लिए कमेटी गठित की।
▶️ नारनौल में सीवरेज समस्या बनी नासूर जगह जगह हो रहे ओवरफ्लो ।
▶️ महेंद्रगढ़ में सख्त हुई पुलिस।
रेलवे रोड पर पुलिस स्टेशन के सामने से हटवाया अतिक्रमण।
इतिहास
1757 : राबर्ट क्लाइव ने अलीनगर संधि के जरिए कलकत्ता (अब कोलकाता) को सिराजुदौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण वाले इलाके में शामिल कर लिया। 1951 : स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू।
1969 : देश के छह राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा।
1971 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा चांद पर भेजा गया अपोलो 14 अंतरिक्ष यान अपनी कार्य अवधि पूरी कर धरती पर वापस लौटा।
1975 : रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज 17 अंतरिक्ष में 29 दिन बिताने के बाद धरती पर लौटा।
1992 : पर्यटकों को लेकर सेनेगल की राजधानी डकार जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त। रात के अंधेरे में पायलट ने गंतव्य से कुछ पहले एक होटल के बगीचे में लगी कतारबद्ध लाइटों को विमान तल की हवाई पट्टी समझकर उसपर विमान उतार दिया। विमान में सवार 59 लोगों में से 31 की मौत हो गई।
2006 : शिया मुसलमानों के पवित्र दिन ‘‘आशूरा’’ पर पाकिस्तान के हांगू में फिदायीन हमले में 23 लोगों की मौत। बाद में शिया और सुन्नी मुसलमानों में दंगे भड़कने से मरने वालों की तादाद 31 तक पहुंची।
2008 : अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों के कल्याण पर लगाने वाले बाबा आमटे का निधन।
2010 : हैती में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,30,000 होने का आधिकारिक ऐलान किया गया।