राजस्थान के राज्यपाल श्री बागडे ने शिर्डी स्थित महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संघ फेडरेशन के कार्यक्रम में भाग लिया

राजस्थान, 09 फरवरी (अभी): राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संघ फेडरेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय परिषद के कार्यक्रम में भाग लिया।

राज्यपाल श्री बागडे ने इस दौरान सहकारिता के आदर्श को अपनाते हुए राष्ट्र और राज्य के विकास में सभी को समान रूप से भागीदारी निभाने का आह्वान किया।  उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संस्था फेडरेशन के कार्यक्रम को सहकारिता की भावना की दृष्टि से महत्वपूर्ण  बताया।

Previous
Previous

उपराष्ट्रपति मातृकुंडिया पहुंचकर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग,कहा: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका

Next
Next

आईएनएस तुशील, अफ्रीका अपने पहले सफर पर परिचालन वापसी के लिए पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा