अम्बाला कैंट क्षेत्र के गांव बोह में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 648वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी निकाली
अम्बाला, 08 फरवरी (अभी): संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 648वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव बोह में प्रभात फेरी निकाली गई। अम्बाला कैंट क्षेत्र के गांव बोह में भी बीते एक सप्ताह से श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी में श्री गुरू रविदास जी की वाणी का भजनों के माध्यम से गुणगान किया गया तथा श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी में बढ़-चढकऱ भाग लिया। श्री गुरु रविदास मंदिर से प्रभातफेरी का आरंभ हुआ, जो कि नगर की परिक्रमा करके सेवकजनों के गृह में पहुंची जहां श्रद्धालुओं के लिए चाय व प्रसाद का लंगर वितरित किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री गुरू रविदास जी प्रबन्धक कमेटी (रजि0) के प्रधान सुनील कुमार सोढी, प्रहलाद राम, हरकेश राम, गोपाल राम, लखमीचंद, रेवती रमन, करनैल, राज कुमार, मनीष कुमार, रावत सोढी, रामजी दास गुरे, बलजिन्द्र गुरे, राम अवतार गुरे, कुलदीप सरोये, प्रदीप सोढी, राम लाल व गांव के अन्य श्रद्धालु मौजूद रहें।