केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 07 फरवरी नई दिल्ली
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में मुलाकात की और आंध्र प्रदेश में लाल मिर्च किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा की।
कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राममोहन नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार लाल मिर्च खरीदने की योजना बना रही है और उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। राममोहन नायडू ने कहा कि उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू का एक पत्र सौंपा है जिसमें लाल मिर्च किसानों की समस्याओं के बारे में बताया गया है।
*****