राजस्थान: अल्पसंख्यक मामलात विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

राजस्थान, 07 फरवरी (अभी): अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग श्री अश्विनी भगत की अध्यक्षता में गुरुवार को  मदरसा बोर्ड भवन  में विभागीय ऑडिट समिति की वर्ष 2024- 25 की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा अपने स्तर पर महालेखाकार कार्यालय एवं निरीक्षण विभाग के साथ बैठकें आयोजित कर आक्षेपवार विस्तृत चर्चा की जाए जिसमें निरस्त योग्य आक्षेपों को जल्द से जल्द निरस्त कराए जाएं। उन्होंने भंडारण का भौतिक सत्यापन व नकारा सामान के निस्तारण के निर्देश दिए। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष के शेष 2 महीनों में विभिन्न योजनाओं के भौतिक और वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना और प्रतिबद्धता से कार्य किया जाए । इसके साथ ही उन्होंने परफॉर्मेंस में सुधार नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। 

बैठक में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक श्री मातादीन मीना, संयुक्त सचिव, श्रीमती नीतू बारूपाल सहित महालेखाकार कार्यालय, निरीक्षण विभाग, स्थानीय अंकेक्षण विभाग, निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात , मदरसा बोर्ड, आरएमएफडीसीसी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, वक्फ़ ट्रिब्यूनल आदि के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

बैठक के बाद हाल ही में पदोन्नत हुए कार्मिकों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग श्री अश्विनी भगत को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous
Previous

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की

Next
Next

पांच साल बाद सस्ता हुआ कर्ज, भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर ने रीपो रेट 0.25% घटाया, FY26 में 6.7% GDP ग्रोथ का अनुमान