आज के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और आज का इतिहास
आरएस अनेजा, 06 फरवरी नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और आज का इतिहास
🔸जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने हमास से मिलाया हाथ, पाकिस्तान में एक साथ दिखे तीन आतंकी संगठन
🔸जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, खोखले पेड़ में से 3 AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद
🔸दिल्ली चुनाव पोल ऑफ पोल्स:11 एग्जिट पोल; 9 में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी, 2 में AAP की सरकार का अनुमान
🔸भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF और घुसपैठियों में झड़प:बंगाल के दिनाजपुर में हुए हमले में एक जवान घायल; हथियार लेकर घुसे थे, एक को पकड़ा
🔸बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़कीः शेख मुजीबुर्रहमान के घर को लगाई आग, कई शहरों में हिंसक झड़पें
🔸राज्यसभा में भड़के खड़गे:पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे से बोले- चुप बैठ, तेरा बाप मेरा साथी था; धनखड़ ने कहा- बयान वापस लें
🔸आम आदमी पार्टी ने एक्जिट पोल को किया खारिज, कहा- उसके प्रदर्शन को कम करके आंका गया
🔸Birthright Citizenship: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, दूसरी बार रोका गया जन्म से नागरिकता खत्म करने वाला आदेश
🔸मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना
🔸अमेरिका गए 104 भारतीय लौटे, अमृतसर पहुंचा US मिलिट्री का विमान
🔸'घुसपैठ को शून्य' करने का लक्ष्य, अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का दिया निर्देश
🔸यूसीसी अस्वीकार्य, भोजन के विकल्प के आधार पर भेदभाव का किया पुरजोर विरोध: शत्रुघ्न सिन्हा
🔸राजस्थानः शांति धारीवाल- जीएस संधु की परेशानी बढ़ी, एकल पट्टा प्रकरण में सरकार ने मांगी अग्रिम जांच की अनुमति
🔸राजस्थान: धर्मांतरण-रोधी विधेयक पेश, ‘अच्छी नीयत’ से की गई कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सज़ा नहीं
🔸असम सरकार को फिर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- विदेशियों को अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रख सकते
🔸Maha Kumbh 2025: पूरे मेला क्षेत्र में लगा है 233 वॉटर एटीएम, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को 24 घंटे शुद्ध आरओ जल की आपूर्ति
🔸भारतीयों ने गोल्ड में किया बंपर निवेश, खरीदा 18 अरब डॉलर का सोना
🔸टोल टैक्स जल्द खत्म होने वाला है? नितिन गडकरी ने दे दिए बड़े बदलाव के संकेत
🔹रोहित बोले- राहुल-पंत में से एक को चुनना मुश्किल:हमारा फोकस इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी पर; पहला वनडे आज नागपुर में
🔘 *10 ग्राम सोना पहली बार साढ़े ₹84 हजार के पार:* 36 दिनों में ₹8495 कीमत बढ़ी; इस साल दाम 90 हजार तक जा सकते हैं
🔘 *हरियाणा BJP मेयर-नगर परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी:* नगर पालिका पर फैसला नहीं; कांग्रेस ने मीटिंग बुलाई, हुड्डा बोले- चुनाव में बहुत देरी हुई
🔘 *अमेरिका ने 104 भारतीयों को जबरन भारत भेजा:* इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग; अमृतसर एयरपोर्ट से पुलिस घर छोड़ने गई , पहले 205 लोगों की लिस्ट आई थी
🔘 US: महिला खेल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे ट्रांसजेंडर, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश किया साइन
🔘 आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे PM मोदी
🔘 संसद में आज सोनिया गांधी के खिलाफ आ सकता है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
*1* 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार, नहीं लौटेंगे केजरीवाल? हर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त
*2* दिल्ली विधानसभा चुनाव 4 सर्वे में BJP को बंपर बहुमत, बन सकती है डबल इंजन की सरकार, ⅓ पर सिमट रही AAP
*3* सात में से एक भी एग्जिट पोल में केजरीवाल के लिए खुशी नहीं, 7 सर्वे की भविष्यवाणी- दिल्ली में आ रही भाजपा,अरविंद केजरीवाल चौथी बार? सिर्फ सिर्फ 2 सर्वे बनवा रहे AAP की सरकार;
*4* मुफ्त राशन ले रहे अपात्र लोगों की छंटनी की हो रही तैयारी, आयकर विभाग की ली जाएगी मदद,सरकार ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (पीएमजीकेएवाई) के तहत ऐसे लोगों के पहचान की तैयारी कर रही है, जो अपात्र होते हुए योजना का लाभ रहे हैं। खबर है कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए अब आयकर विभाग की मदद ली जाएगी।
*5* पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत से बातचीत के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ
*6* अश्विनी वैष्णव बोले, चंद्रयान-3 की तरह भारत तैयार करेगा कम लागत वाले एआई मॉडल
*7* आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हिंदू धर्म में कोई भी ऊंचा या नीचा नहीं है, जाति का कोई महत्व नहीं है और यहां अस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे का सम्मान करने का आग्रह किया
*8* आबाद होने के लिए अमेरिका गए, बर्बाद होकर भारत वापस लौटे; परिजनों ने बयां किए दर्द
*9* बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़की: शेख हसीना के पिता मुजीबुर्रहमान के घर में घुसे लोग, तोड़फोड़ की; चाचा के घर को बुलडोजर से गिराया
*10* IND vs ENG पहला वनडे आज, नागपुर में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें; स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कर सकते हैं डेब्यू
*11* महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 37 डिग्री पार; पहाड़ों पर हिमपात,मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा
हरियाणा
*मुख्यमंत्री नायब सैनी का प्रयागराज दौरा*
सुबह 11:00 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महाकुंभ में लगाएंगे आस्था की डुबकी
*भाजपा ने निकाय चुनाव के मांगे आवेदन*
इच्छुक प्रत्याशियों से बीजेपी ने मांगे आवेदन
डिस्ट्रिक्ट लेवल पर चुनाव लड़ने के लिए मांगे आवेदन
7 फरवरी तक प्रत्याशियों से आवेदन लिए जाएंगे
*शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का जींद दौरा आज*
जिला कष्ट निवारण समिति की करेंगे बैठक
बैठक की अध्यक्षता करेंगे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
बैठक में रखी जाएगी 21 शिकायतें
*ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज आज दोपहर 12:00 बजे शहीद स्मारक का निरीक्षण करेंगे
सन 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में बन रहा स्मारक*
*श्रुति चौधरी सिंचाई विभाग के कार्यों का करेंगे निरीक्षण*
यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज में दादूपुर हेड का निरीक्षण
सिंचाई विभाग के कार्यों का जायजा लेंगी श्रुति चौधरी
सरस्वती उद्गम स्थल और आदिबद्री का भी करेंगे दौरा
*दिल्ली - गृहमंत्री अमित शाह से मिले मंत्री रणबीर गंगवा*
अमित शाह की आवाज पर हुई मुलाकात
प्रदेश की राजनीति समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इतिहास में आज का दिन
✅✅1819 : सिंगापुर संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिससे आधुनिक सिंगापुर का जन्म हुआ।
✅✅1840 : माओरी लोगों ने वेटांगी की संधि पर हस्ताक्षर किये, जिसके तहत न्यूज़ीलैंड एक ब्रिटिश उपनिवेश बन गया।
✅✅1890: महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म हुआ।
✅✅1899 : संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट द्वारा पेरिस की संधि के अनुसमर्थन के बाद स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।
✅✅1918 : जनप्रतिनिधित्व अधिनियम पारित किया गया, जिसके तहत 30 वर्ष से अधिक आयु की तथा कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने वाली 8.4 मिलियन महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
✅✅1952 : ब्रिटेन में सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाली सम्राज्ञी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पिता किंग जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठीं।
✅✅1971: अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान एक गोल्फ़ क्लब से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।
✅✅2000 : द्वितीय चेचन युद्ध के दौरान रूस ने चेचन्या की राजधानी ग्रोज़्नी पर कब्ज़ा कर लिया।
✅✅2002: भारत ने सीमा में घुस आए पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया।
✅✅2018 : दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेटों में से एक, स्पेसएक्स का फाल्कन हेवी, लॉन्च किया गया।
✅✅2020 : अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 328 दिन बिताने के बाद एक महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे लंबी निरंतर अंतरिक्ष उड़ान पूरी की।