सीआईए-2 अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही,चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 02 मोटर व अन्य सामान बरामद

अम्बाला, 06 फरवरी (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला सदर में दर्ज चोरी के मामले में 05 फरवरी 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी गुलशन उर्फ पुतला निवासी गाँव माजरी थाना अम्बाला सदर व नवीन कुमार उर्फ बिन्नी निवासी गाँव ठरवा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री गुरप्रीत सिहँ निवासी गाँव माजरी थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला ने 30 अगस्त 2024 को थाना अम्बाला सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21/22 अगस्त 2024 को उसके घर से अज्ञात आरोपी ने मोटर व अन्य सामान चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी।                

Previous
Previous

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 20 भारी वाहनों के चालान  

Next
Next

अम्बाला: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने एसडीम कार्यालय अम्बाला छावनी का दौरा किया और व्यवस्थाओं लिया जायजा।