प्रधानमंत्री ने महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया

आरएस अनेजा, 5 फरवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्ति बताते हुए उनकी सराहना की, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन से बहुत दुखी हूँ। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को सदैव संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”

Previous
Previous

प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next
Next

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, गढ़वाल आयुक्त, आईजी सहित जिलाधिकारी मौजूद