उत्तराखंड बजट सत्र 2025: देहरादून में 18 से 24 फरवरी के बीच होगा बजट सत्र, प्रदेशभर से लिए 200 से अधिक सुझाव

उत्तराखंड, 05 फरवरी (अभी): बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा। वित्त मंत्री उत्तराखंड डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है। जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भर से लगभग 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को यह बजट साकार करेगा।

Previous
Previous

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, गढ़वाल आयुक्त, आईजी सहित जिलाधिकारी मौजूद

Next
Next

सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी कार्य प्रगति पुस्तिका