दिल्ली चुनाव: दिल्ली सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर लागू

नई दिल्ली, 04 फरवरी (अभी): दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन पांच फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश शहर के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर लागू होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा, "दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में पांच फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।"

Previous
Previous

World Cancer Day 2025: हर साल 4 फरवरी को क्यों मनाते हैं विश्व कैंसर दिवस? पढ़ें इसका इतिहास और महत्व

Next
Next

भाखड़ा का घटा जलस्तर, गर्मियों में तीन राज्य और दो यूटी में पैदा होगा बिजली-पानी का संकट