मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

बी.एस. बाछल, 21 फरवरी, जयपुर।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्रीमती रेखा गुप्ता को पुष्प गुच्छ भेंट कर दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

-----

Previous
Previous

प्रदेश में कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित नहीं रहेगा

Next
Next

किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त उन्नत बीज उपलब्ध कराना ही बीज निगम का प्रमुख उद्देश्य