प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए है प्रयासरत- अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत  कुमार

चंडीगढ़, 20 फरवरी (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए प्रयासरत है। चौकीदारों का वेतन 7000 से बढ़ाकर 11 हजार रुपये किया गया है। जल्द ही चौकीदारों के आईकार्ड बनवाए जाएंगे, ताकि उन्हें कार्य करते हुए कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चौकीदारों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Previous
Previous

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज का दौरा किया

Next
Next

वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी