आज 20 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
*1* रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 7वीं CM की शपथ लेंगी, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; उनके साथ 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं
*2* रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई
*3* सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि देश की स्वदेशी उत्पादन क्षमताएं बढ़ रही हैं। इसमें ड्रोन के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उपकरणों का सौ फीसदी उत्पादन आखिरकार भारत में हो, भले ही इसमें कुछ साल और लग जाएं
*4* चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले कानून को चुनौती, SC ने 19 मार्च तक टाली सुनवाई
*5* अश्लीलता रोकने के लिए सरकार लाएगी डिजिटल इंडिया बिल, सोशल मीडिया कंटेट पर नजर रखी जाएगी; केंद्र करीब 15 महीने से काम कर रहा
*6* शीर्ष अदालत की दो टूक- मीडिया कोई भी बयान, समाचार प्रकाशित करने से पहले अत्यधिक सावधानी बरते
*7* असम खदान रेस्क्यू- 44 दिन बाद बाकी 5 शव बरामद, पहचान के लिए DNA टेस्ट होगा; 6 जनवरी को खदान में फंसे सभी 9 मजूदरों की मौत
*8* योगी सरकार का बजट आज, रहेगा तकनीक पर जोर; दिख सकती है 2027 के चुनावों की छाप
*9* कर्नाटक मुख्यमंत्री को MUDA केस में क्लीन चिट, लोकायुक्त बोले- सिद्धारमैया, उनकी पत्नी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं
*10* महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को सबसे अधिक गर्म सोलापुर जिले का जेउर रहा। जहां भारतीय मौसम विभाग ने 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। कोल्हापुर में 35.1, पुणे में 35.8, सतारा में 35.3, सांगली में 36.6, नासिक में 34.3 और परभणी में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
*11* टेस्ला के अधिकारी अप्रैल में भारत आएंगे, PMO और मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलेंगे; महाराष्ट्र-गुजरात में ₹4 लाख करोड़ निवेश की संभावना
*12* चैंपियंस ट्रॉफी- न्यूजीलैंड ने 60 रन से जीता ओपनिंग मैच, बाबर-फखर की धीमी बैटिंग से हारा पाकिस्तान;
*13* चैंपियंस ट्रॉफी- आज भारत vs बांग्लादेश, इसी टीम को हराकर पिछली बार फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया; बारिश होने की 55% आशंका
*14* तानाशाह है जेलेंस्की, बात मान लो नहीं तो देश भी नहीं बचेगा; ट्रंप की खुली धमकी
🔸 राजस्थान के बीकानेर जिले में गर्दन पर आ गिरी 270kg की रॉड, महिला गोल्ड मेडलिस्ट पॉवर लिफ्टर की मौत
🔸पाक में आईडी देख फिर मार डाले पंजाबी, बसों से उतारा और लाइन में खड़ाकर 7 का कत्ल
🔸SBI की रिपोर्ट में अनुमान, चालू वित्त वर्ष में 6.3% रहेगी भारत की GDP…
🔸बलूचिस्तान में आजादी की आहट: JUI चीफ फजलुर रहमान ने दी बड़ी चेतावनी
🔸तानाशाह है जेलेंस्की, बात मान लो नहीं तो देश भी नहीं बचेगा; ट्रंप की खुली धमकी
🔸PAK के बाद अब चीन से दोस्ती बढ़ा रहा बांग्लादेश, इलाज के लिए भेजेगा अपने मरीज
🔸बांग्लादेश में छात्रों के बीच हिंसक झड़प, 100 से अधिक घायल; कुलपति के इस्तीफे की मांग
🔸150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी:1.25 लाख नौकरी देगी राजस्थान सरकार
🔸ज्ञानेश कुमार ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर का पद संभाला:जनवरी 2029 तक कार्यकाल रहेगा; इस दौरान 20 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश में इलेक्शन
🔸नेपाली स्टूडेंट सुसाइड केस, कॉलेज स्टाफ ने माफी मांगी:प्रदर्शन कर रहे छात्रों से गलत व्यवहार किया था; 2 स्टाफ बर्खास्त, 2 गार्ड गिरफ्तार
🔸पंजाब CM बोले- राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बदलेगा:केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, उन्हें पूरे देश में पार्टी चलानी है
🔸CBI ने रेलवे भर्ती घोटाला मामले में 4 अधिकारियों पर केस दर्ज किया, ₹5 लाख में परीक्षा पास कराने का आरोप
🔸योगी बोले- संगम का जल नहाने और आचमन लायक है:नालों के पानी शुद्ध करके ही गंगा में छोड़ रहे; आज महाकुंभ में 1 करोड़ ने डुबकी लगाई
🔸प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग : कांग्रेस
🔸रक्षा उद्योग और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाएंगे भारत और मलेशिया, रक्षा सहयोग समिति की 13वीं बैठक कुआलालंपुर में हुई
🔸राजस्थान बजट 2025 : युवाओं को मिलेगी 1.25 लाख पदों पर नौकरी, 1500 नए स्टार्टअप बनेंगे; 50 हजार युवाओं को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण
🔸अमेरिका के एरिजोना में दो छोटे विमानों में टक्कर, 2 लोगों की मौत
इतिहास
1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।
1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।
1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।
1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।
1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।
2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
1999 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये।
2013 : सबसे छोटे बाह्यग्रह ‘केप्लर-37बी’ की खोज की गई।
2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।