नारनौल में घी और चीनी व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड
नारनौल, 20 फरवरी (अभी): नारनौल के एक प्रतिष्ठित घी और चीनी व्यापारी के घर पर आज सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से चल रही है, और इनकम टैक्स विभाग की एक दर्जन अधिकारियों की टीम व्यापारी के घर की तलाशी ले रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी की अगुवाई हिसार की इनकम टैक्स टीम कर रही है। टीम ने व्यापारी के परिजनों को भी घर के अंदर ही रोक रखा है और किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घर के बाहर बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया है।
फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कार्रवाई व्यापारी के वित्तीय दस्तावेजों और आय-व्यय की जांच से जुड़ी हो सकती है।