ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर वसूला 30 लाख रुपये का जुर्माना

बी.एस. बाछल, 19 फरवरी, जयपुर।

जयपुर जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर (द्वितीय) ने 26 घंटे के सघन जांच अभियान के तहत ओवरलोड वाहनों की जांच की। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर (द्वितीय) धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत रेनवाल, कालवाड़, जोबनेर, चौमूं, कालाडेरा, जाटावाली सहित अन्य क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 71 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई एवं 30 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। सघन जांच अभियान के लिए गठित दल में जिला परिवहन अधिकारी, जयपुर द्वितीय संजय शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी चौमूं अनूप सहरिया, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर द्वितीय के परिवहन निरीक्षक एवं उप निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, बिजेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, अनिल बसवाल, अविनाश चौहान जिला परिवहन कार्यालय शाहपुरा के परिवहन निरीक्षक बाबूलाल मीणा, भारतेन्दु पचौरी, सुनील अग्रवाल तथा जिला परिवहन कार्यालय चौमूं के परिवहन निरीक्षक बिजेन्द्र मीणा, हंसराज टेपन एवं अरविन्द सिंह शामिल रहे।


Previous
Previous

*शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में महापौर के लिये 55, प्रेजीडेंट के लिये 268 तथा वार्ड के सदस्यों के लिये 2873 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये*

Next
Next

कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगिता परीक्षा-2024