आज 19 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 19 फरवरी नई दिल्ली

*♦️फरीदाबाद / “14 साल के बेटे ने बाप को जिंदा जलाया:पैसे चुराने-पढ़ाई न करने पर डांटा था; फरीदाबाद में कमरे में बंद कर आग लगाई*

*♦️सोनीपत / “चचेरे भाई की ₹200 के लिए हत्या,बीड़ी के लिए मांग रहा था, बहस के बाद थप्पड़ मारा तो युवक ने सीने में चाकू घोंपा*

*♦️उचाना /खरकभूरा में नीम के पेड़ से निकल रहे सफेद तरल की जांच के लिए पहुंची टीम ने लिए सैंपल। टीम ने की अपील ग्रामीण अंधविश्वास में न पड़े।*

*♦️चण्डीगढ / “बड़ौली-रॉकी मित्तल केस में कसौली कोर्ट में सुनवाई:पीड़िता को नोटिस, 6 मार्च पेश होना होगा, महिला के बयान के बाद क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला*

*♦️भिवानी / ताऊ ने भतीजी का किया रेप:स्कूल से लौटते समय कार में वारदात, हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत*

*♦️कैथल / ब्लॉक समिति चेयरपर्सन को नोटिस:खुद की बजाय पति को बैठाया कुर्सी पर, डीसी बोलीं- अपनी जिम्मेदारी खुद संभालें*

*♦️फरीदाबाद / “200 करोड़ के घोटाले को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा:फरीदाबाद में उदयभान बोले- भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कुमारी सैलजा प्रचार करने आएंगे, निकाय चुनाव प्राथमिकता*

*♦️जींद / पहुंचे श्री श्री रविशंकर:बोले- महाकुंभ में डुबकी लगाने से नहीं, ज्ञान से मिलता है मोक्ष, एक गोत्र-एक गांव में नहीं हो शादी*

*♦️कैथल / स्कूल बस हादसे में घायल बच्चों से मिली डीसी:घर जाकर की बातचीत, बोलीं- मदद करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित*

*♦️हिसार / पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्‌डा की बागी कैंडिडेट राड़ा को चेतावनी:पूर्व सीएम बोले- चुनाव लड़ा तो पार्टी से निकाल देंगे।*

*♦️रोहतक / निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति:MLA बीबी बत्रा ने बुलाई मीटिंग, मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार की लगाई ड्यूटी*

*♦️चण्डीगढ / “नए हरियाणा चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में 5 IAS अधिकारी:रस्तोगी फ्रंटरनर, सुमिता का दावा भी मजबूत; जोशी के चुनाव आयुक्त बनने से हलचल*

*♦️रोहतक / पार्षद कैंडिडेट की हत्या करने आए बदमाश:मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एएसपी बोले- पुरानी रंजिश में बनाया मर्डर प्लान*

*♦️चण्डीगढ / “खाटू श्याम भक्तों को रेलवे की सौगात:दो स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, रेवाड़ी- रोहतक और रींगस के बीच चलेगी*

*♦️भिवानी / “दिनदहाड़े पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को लूटने पहुंचे बदमाश:भिवानी में बैग छीनने लगे, बहादुरी दिखाई तो पिस्टल लेकर पीछे दौड़े; भीड़ देख भागे*

*♦️रोहतक / निकाय उम्मीदवारों के नामांकन की छंटनी:कल दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी, चुनाव चिह्न होंगे अलॉट*

*♦️चण्डीगढ / “विधानसभा स्पीकर के सेक्रेटरी पर मधुमक्खियों का हमला:हरियाणा सचिवालय में CISF कर्मियों ने बचाया; जैकेट छोड़ गाड़ी से भागना पड़ा*

*♦️दादरी / “हरियाणवी सिंगर-डांसर रेनू श्योराण पर हमले का :रात को 2 गाड़ियां अड़ा कार रोकी, जबरन उतारने की कोशिश, पत्थर मारकर शीशा तोड़ा*

🔸केरल के मलप्पुरम में फुटबॉल मैच से पहले हादसा, आतिशबाजी के दौरान 30 से ज्यादा लोग झुलसे

🔸अश्लील कमेंट- यूट्यूबर अलाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार:कहा- इनके दिमाग में गंदगी; केंद्र से कहा- एक्शन लीजिए, वरना हम चुप नहीं बैठेंगे

🔸स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट:अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला

🔸यूक्रेन का ऐसा भीषण हमला, महीनों तक उबर नहीं पाएंगे पुतिन; रूस को तगड़ा नुकसान

🔸इजराइल की 1 हरकत पर बिदका हिजबुल्लाह! लेबनान से फिर जंग के आसार

🔸भारत-कतर के बीच 5 साल में व्यापार होगा डबल, अभी 14 अरब डॉलर का सालाना ट्रेड दोनों देशों के बीच होता है

🔸’महाकुंभ अब मृत्यु कुंभ में बदला…’, सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी

🔸अफगान सीमा पर पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 30 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

🔸पाकिस्तान की हिमाकत, संसद में प्रस्ताव कर की कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग

🔸PM Modi: परिवार संग पीएम मोदी से मिले ऋषि सुनक, भारत-ब्रिटेन संबंधों पर हुई चर्चा

🔸Delhi New CM: आज घोषित होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, सीएम पद के लिए कई नामों की है चर्चा

🔸ओडिशा में नेपाली छात्रा की मौत से गहराया विवाद, पीएम ओली से लेकर दूतावासों तक पहुँचा मामला

🔸गोगोई की पत्नी से जुड़ा मामला कोई ‘जासूसी’ नहीं, केवल राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित : असम सीएम

🔸शेख हसीना का प्रत्यर्पण बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की प्राथमिकता: प्रवक्ता

🔸’देश के दुश्मनों के साथ कांग्रेस’, सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, चीन को दोस्त बताया था

🔸Mahakumbh: ममता बनर्जी के बयान पर संत समाज में आक्रोश, महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ बताने पर भड़के संत

🔸पटना में बदमाशों और STF के बीच मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार, तीन घंटे तक ठहरा रहा शहर

🔸नागरिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे जम्मू कश्मीर पुलिस: शाह

🔹CT 2025 : PAK vs NZ में ओपनिंग मुकाबला आज, हारे तो वापसी मुश्किल

इतिहास

1473 : हालैंड के खगोलविद निकोलस कॉपरनिकस का जन्म, जिन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण गणनाएं कीं।

1630: मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म।

1878 : अमेरिका के प्रसिद्ध आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।

1925 : अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म।

1986 : भारत में पहली बार कंप्यूटर द्वारा रेलवे टिकटों के आरक्षण की प्रणाली शुरू की गई।

1997: चीन में आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले तंग श्याओ पिंग की मौत के साथ ही एक युग का अंत।

2002 : हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में प्लेग के कुछ मामले सामने आए। महामारी फैलने की आशंका से स्वास्थ्य एजेंसियां चौकस हुईं।

2003 : अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई। तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस हमले में यह पहली सजा थी।

2005 : सानिया मिर्जा ने 'आस्ट्रेलिया ओपन' टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाई।

2006 : पाकिस्तान ने ‘हत्फ़’ श्रृंखला के दूसरे प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया और इसे अब्दाली नाम दिया।

2008 : फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह उनके भाई ने सत्ता संभाली।

2020 : भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर बताई गई।

2021 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ मंगल की सतह पर सुरक्षित उतरा। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन हुआ करता था।

2021 : चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’(पीएलए) ने जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के आठ महीने बाद पहली बार आधिकारिक रूप से अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की।

Previous
Previous

महाकुंभ प्रयागराज में संचालित राजस्थान मंडप की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Next
Next

साइबर सुरक्षा को लेकर आमजन में बढ़ रही जागरूकता, जनवरी-2024 की तुलना में जनवरी-2025 में ठगी गई राशि में आई गिरावट