अम्बाला में मंडल कमिश्नर और एसडीएम रह चुके देश के नए चुनाव आयुक्त डा. विवेक जोशी

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. विवेक जोशी अम्बाला में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें देश का निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है जोकि अब तक हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव के पद पर थे।

इसी बीच शहर निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट और चुनाव कानूनों के  जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस  विवेक जोशी साढ़े तीन माह पूर्व नवम्बर, 2024 में ही हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव बने थे एवं उनकी आईएएस से रिटायरमेंट आज से सवा वर्ष बाद मई 2026 में होनी थी, वह अब अगले 6 वर्ष के लिए अर्थात फरवरी 2031 तक भारतीय चुनाव आयोग में पहले चुनाव आयुक्त और फिर जनवरी 2029 में ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बनेगे। उन्होंने बताया कि जोशी सर्वप्रथम मई 1992 से नवम्बर 1992 तक अम्बाला शहर में बतौर एडीएम और जून 2017 से लेकर अक्टूबर 2018 तक अम्बाला मंडल आयुक्त भी रह चुके हैं।

Previous
Previous

साइबर सुरक्षा को लेकर आमजन में बढ़ रही जागरूकता, जनवरी-2024 की तुलना में जनवरी-2025 में ठगी गई राशि में आई गिरावट

Next
Next

महेंद्रगढ़ जिला अवैध खनन करने वालों पर लगातार बरती जा रही सख्ती,अब तक 12 एफआईआर दर्ज