जीएमएन कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
आरएस अनेजा, 16 फरवरी अम्बाला
अम्बाला छावनी के जीएमएन कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में पुरुष और महिला छात्रों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों (16 लड़कियां और 16 लड़के) ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
महिला बैडमिंटन मैच में 16 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें बीकॉम द्वितीय वर्ष की आकांक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की अंकिता ने द्वितीय स्थान और एम.ए पॉलिटिकल साइंस प्रथम वर्ष की कृतिका ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया। पुरुष बैडमिंटन मैच में भी 16 छात्रों ने भाग लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में बीसीए द्वितीय वर्ष के रोशन राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीसीए द्वितीय वर्ष के गोरंश लाम्बा* ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम अंतिम वर्ष के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग के संयोजक श्री बृजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेताओं को बधाई दी और अन्य छात्रों को भी खेलों में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. एस. एस. नैन, डॉ. एस. के. पांडेय, डॉ. राजेंद्र देशवाल, डॉ. अनुराधा और प्रो. तृप्ति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।