केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया
आरएस अनेजा, 14 फरवरी नई दिल्ली
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “संयुक्त राज्य अमेरिका प्रवास के दौरान कोलंबिया विश्वविद्यालय स्थित लेहमैन सोशल सांइसेज लाइब्रेरी में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।”
उन्होंने लिखा “डॉ अंबेडकर जी ने 1913 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से अध्ययन प्रारंभ किया था और 1915 में यहां से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। बाद में, 1927 में उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी पूरी की थी। आज भी काफी संख्या में भारतीय छात्र इसी विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे है, जो वैश्विक शिक्षा और अनुसंधान में भारत की उपस्थिति को दर्शाता हैं। डॉ अंबेडकर जी की विद्वता और सामाजिक न्याय के प्रति योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”