जैसे तो तैसा… टैरिफ प्लान पर मोदी ने अमेरिका में जड़ा चौका
आरएस अनेजा, 14 फरवरी नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर भारत को कई फायदे हुए हैं। राष्ट्रपति ने जहां अपना आधुनिक स्टेल्थ एफ 35 देने की पेशकश भारत को कही वहीं व्यापार, आतंक के खिलाफ लडा़ई व अन्य मुद्दों पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी की जमकर तारीफ की और महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनसे बेहतर नेगोशिएटर तक कहा।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका भारत को एफ-35 स्टील्थ फाइटर देगा। जब मोदी की बोलने की बारी आई तो उन्होंने इशारों-इशारों में अमेरिका को समझा दिया कि हम जैसे को तैसा वाला जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। अगर ट्रंप के लिए उनका अमेरिका सबसे पहले है तो पीएम मोदी के लिए भी भारत सबसे पहले है।
दरअसल, व्हाइट हाउस में शुक्रवार तड़के पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान ट्रंप ने कई ऐलान किए। उन्होंने टैरिफ पर अमेरिका की मंशा साफ कर दी, इसके बाद जब पीएम मोदी को अपनी बात रखने का मौका मिला तो उन्होंने मौके पर चौका जड़ दिया। उन्होंने सीना तानकर इशारों-इशारों में समझा दिया कि भारत भी अमेरिका को जैसे को तैसा वाला जवाब देगा। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अमेरिका का हित सर्वोपरि है, हमारे लिए भी भारत का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जिस तरह से अमेरिकी हितों को सबसे पहले रखते हैं, वह भारत के हितों को भी प्राथमिकता देते हैं
हालांकि, पीएम मोदी ने डायरेक्ट टैरिफ का जिक्र तो नहीं किया, मगर सामरिक मामलों के जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी का इशारा वही था। इसकी वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के सामने ही भारत में टैरिफ का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने अमेरिका की धरती से ही इशारा कर दिया कि भारत इनसे डरने वाला नहीं है। भारत को जो सही लगेगा, वही करेगा और किसी दबाव में नहीं आएगा। बता दें कि रूस से तेल खरीदने पर भी अमेरिका ने भारत पर बहुत दबाव डाला था, तब भी भारत ने अपना स्टैंड ही लिया था।