आज 13 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 13 फरवरी नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
🔸रूस-यूक्रेन संघर्ष का होगा अंत? युद्ध खत्म करने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से की बात
🔸तुलसी गब्बार्ड बनीं अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर, सीनेट ने दी मंजूरी
🔸फ्रांस से अमेरिका के लिए रवाना हुए PM मोदी, एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों
🔸Mahakumbh: संगम की बूंदों में उफनाया माघी पूर्णिमा का अनंत विश्वास, आस्था के तटबंधों को तोड़कर उमड़ा जन सागर
🔸Mahakumbh: संगम से स्वच्छता का संदेश, 1500 गंगा सेवा दूत कर रहे घाटों की सफाई, महाप्रसाद सेवा बनी वरदान
🔸J&K: गृह मंत्री Amit Shah की बड़े अधिकारियों से मीटिंग, ‘Zero Terror Plan’ पर बड़ा फैसला
🔸सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को फटकार लगाई:कहा- नाजायज पत्नी, वफादार मालकिन जैसे शब्द महिला विरोधी; ये जीवन जीने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन
🔸दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज की नई इमारत:12 मंजिला 3 टावरों में 300 कमरे, यहां लाइब्रेरी और अस्पताल भी; 1962 में स्थापना हुई थी
🔸BJP बोली- गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से कनेक्शन:असम CM ने जांच की मांग की; कांग्रेस सांसद बोले- ये फर्जी आरोप
🔸इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर समय रैना की सफाई:कहा- मैंने यूट्यूब से शो के सारे वीडियो हटाए, मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था
🔸शरद पवार ने शिंदे का सम्मान किया, उद्धव गुट नाराज:राउत बोले- शिंदे ने ही शिवसेना तोड़ी, पवार को कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए था
🔸West Bengal Election 2026 : विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, अभिजीत मुखर्जी टीएमसी छोड़ कांग्रेस में आए
🔸पटना में चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, टला बड़ा रेल हादसा, स्टेशन पर मचा हड़कंप
🔸Ram Mandir : राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का निधन, सीएम योगी ने कहा- अपूरणीय क्षति
🔸CBI Big Action : दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी गिरफ्तार, आप की हार के बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
🔸रक्षा नवाचार तथा एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में विश्व का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है भारत: राजनाथ
🔸राइजिंग राजस्थान के बड़े एमओयू की सीएम ने की समीक्षा, निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के निर्देश
🔸1984 सिख दंगे से जुड़े केस में सज्जन कुमार दोषी करार, 18 फरवरी को होगी सजा पर बहस
🔹IND vs ENG : टीम इंडिया ने इंग्लैंड से जीती वनडे सीरीज 3-0 से, अहमदाबाद वनडे में 142 रन से जीते
हरियाणा
*⚜️झज्जर / “शिव मंदिर में जला युवक:मूर्तियों के सामने नग्न पड़ी लाश मिली, झज्जर की महिला श्रद्धालु देखकर भागीं, धुएं से काली पड़ीं दीवारें*
*⚜️रोहतक / एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी:नशीला पदार्थ खरीदने आए 4 युवकों को पकड़ा, उठक- बैठक लगवाई, चेतावनी देकर छोड़ा*
*⚜️जुलाना / “दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला:अनिल विज के नोटिस का दिया जवाब, निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग*
*⚜️रोहतक / “रोहतक पहुंचे AAP के प्रदेश अध्यक्ष:सुशील गुप्ता बोले- पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे निकाय चुनाव, भाजपा के झूठे वादे करेंगे उजागर*
*⚜️चण्डीगढ / “हरियाणा निकाय चुनाव के बाद बजट सत्र की 7 मार्च तारिख तय:गवर्नर ने आदेश जारी किया; CM सैनी पहली बार पेश करेंगे, ऑनलाइन सुझाव मांगे*
*⚜️हिसार / “हिसार में एक महीने में 10 हजार परिवार अमीर:गुरुग्राम-भिवानी में 3400 फैमिली BPL श्रेणी से हटाईं, पानीपत समेत 3 जिलों में गरीब बढ़े*
*⚜️रोहतक / “रोहतक पहुंचे AAP के प्रदेश अध्यक्ष:सुशील गुप्ता बोले- पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे निकाय चुनाव, भाजपा के झूठे वादे करेंगे उजागर*
*⚜️यमुनानगर / “कार में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पुलिस से घिरा तो खुद को भी गोली मारी; यमुनानगर में 10 दिन पहले नौकरी लगा था*
*⚜️रोहतक / “अल्ट्रासाउंड सेंटर का कोड वर्ड- रिपोर्ट ‘ओके’ यानी लड़का:’निगेटिव’ तो गर्भ में लड़की पल रही; मेरठ में लेडी डॉक्टर और तीन एजेंट अरेस्ट*
*⚜️जींद / “बीरेंद्र सिंह बोले-हरियाणा कांग्रेस हुड्डा की पार्टी बनकर रह गई:सवाल EVM पर नहीं, उसे बनाने-चलाने वालों पर; JJP-इनेलो कांग्रेस से जुड़े*
*⚜️रोहतक / ईडी की रेड:चंडीगढ़ से आई टीम, ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले युवक के घर को खंगाला, कब्जे में लिए दस्तावेज*
*⚜️हिसार / युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:गार्ड बोला-दोनों ने गले मिलकर लगाई छलांग, परिजनों की तलाश में जीआरपी*
*⚜️रोहतक / निकाय चुनाव के लिए 17 फरवरी तक नामांकन:18 को होगी जांच, 19 को नाम वापसी, 285 बूथ बनाए गए*
*⚜️चण्डीगढ /”अनिल विज बोले- शोकॉज नोटिस लीक किया:2 लोगों के बीच सीक्रेट कम्युनिकेशन था; BJP को 8 पन्नों का जवाब भेजा, उसके टुकड़े दिखाए*
*⚜️रोहतक / रास्ता रोककर युवक पर हमला:मंदिर मेले से लौट रहा था घर, 2700 रुपए छीने, लोगों को देखकर भागे हमलावर*
*⚜️चण्डीगढ / “हरियाणा में बिचौलियों की करतूत:अंगूठी के चक्कर में 3 युवतियों की समलैंगिक से शादी कराई; 21 दूल्हे ब्याह रचा डंकी रूट से फरार*
*1* फ्रांस के बाद अमेरिका पहुंचे PM मोदी, व्हाइट हाउस से भी बड़ी बिल्डिंग ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे, आज रात ट्रम्प से बातचीत होगी
*2* PM मोदी के फ्रांस दौरे के टॉप मोमेंट्स, मोदी-मैक्रों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पेरिस एयरपोर्ट पर जन-गण-मन की धुन बजी
*3* सर्वे: अपने दम पर सरकार बना सकती है भाजपा, अभी चुनाव हुए तो INDIA गठबंधन को लगेगा झटका
*4* अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 343 सीटें जीत सकता है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अकेले बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती हैं, बता दें 2014 और 2019 में लगातार अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली भाजपा फिलहाल गठबंधन दलों के सहारे सत्ता में है
*5* इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे किया है इसमें सवाल पुछा गया था कि आप अगर आज लोकसभा चुनाव हो,तो जनता अगले प्रधानमंत्री के तौर पर किसे पसंद करेंगी,51% लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर सहमति जताई, जबकि 25% लोगों की पसंद राहुल गांधी है
*6* सुप्रीम कोर्ट बोला-चुनाव के वक्त फ्रीबीज का ऐलान गलत, केंद्र से कहा- ऐसा करके आप परजीवियों की जमात खड़ी कर रहे, लोग काम नहीं करना चाहते
*7* बेंगलुरु में एयरो इंडिया-2025 शो, भारत के 4 एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन, LCA 50 हजार फीट की ऊंचाई उड़ने में सक्षम
*8* भारत में बिना वीजा-पासपोर्ट एंट्री पर सख्त नियम बनेंगे, सरकार नया बिल लाएगी; फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ घुसने पर 7 साल सजा, 10 लाख जुर्माना
*9* संसद में आज नया आयकर विधेयक पेश होने की संभावना, टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को बनाया जाएगा आसान;
*10* हेराफेरी के आरोपों पर चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले- डेटा प्रणाली मजबूत है, कुछ भी गलत नहीं हो सकता
*11* कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, एमपी… कांग्रेस में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज, जल्द होगा ऐलान
*12* पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व लोकसभा सांसद अभिजीत मुखर्जी ने 4 साल तृणमूल कांग्रेस में रहने के बाद वापस कांग्रेस का हाथ थाम लिया है, अभिजीत मुखर्जी बोले गलती हो गई थी
*13* महाराष्ट्र में GB सिंड्रोम के 33 दिन, मुंबई में पहली मौत, महाराष्ट्र में 8 की जान गई; 197 संदिग्ध मिले, 172 में इंफेक्शन की पुष्टि
*14* सीएम योगी बोले- जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर उठा रहे थे सवाल, अब खुद ही चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे
*15* बीजेपी हाईकमान का नोटिस मिलते ही ढीले पड़े राजस्थान बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा के तेवर? बोले- मैंने अपनी ‘गलती’ के लिए जवाब भेज दिया है
*16* जनवरी में रिटेल महंगाई घटकर 4.31% पर आई, ये 5 महीने का निचला स्तर, खाने-पीने की चीजों के दाम घटे
*17* HAL का तीसरी तिमाही में मुनाफा 14% बढ़कर ₹1,440 करोड़, रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹6,957 करोड़ रहा, तेजस विमान और ध्रुव हेलिकॉप्टर बनाती है कंपनी
*18* गिल के धमाल में अंग्रेज हुए बेहाल, भारत ने वनडे सीरीज में किया सूपड़ा साफ
*19* थम जाएगी एक और जंग: ट्रंप ने पुतिन-जेलेंस्की से फोन पर की लंबी बात, युद्धविराम के लिए तत्काल शुरू होगी वार्ता
इतिहास
1856 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया।
1879 : सरोजनी नायडू का जन्म। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन के युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया। युद्ध में एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1991 : इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इनकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया।
2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।
1960 : फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।
2010 : अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।
2024: भारतीय वायुसेना का ‘हॉक’ प्रशिक्षक विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, दोनों पायलट सुरक्षित।