समाधान शिविर में प्रत्येक शिकायतकर्ता कि समस्या को गंभीरता से ले और तत्परता से उसका समाधान करवाना सुनिश्चित करें: नगराधीश अभिषेक गर्ग
अम्बाला, 13 फरवरी (अभी): नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाधान शिविर में प्रत्येक शिकायतकर्ता कि समस्या को गंभीरता से ले और तत्परता से उसका समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर लगाने का उदेश्य हर प्रार्थी की समस्या का त्वरित समाधान करना है। नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करने के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों कि समस्याओ के जल्द समाधान हेतु समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
बता दें कि वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और 1 को संबंधित विभाग को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, एईई बिजली विभाग जोगिंदर सिंह, जेई पीडब्लूडी संदीप, नगर निगम से शेरसिंह, एएफएसओ अवतार सिंह साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।