थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद
अम्बाला, 12 फरवरी (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 11 फरवरी 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सौरभ निवासी रंगियाँ मण्डी नन्हेड़ा थाना पड़ाव जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार एक अन्य मामले की जाँच हेतू आरोपी को 01 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया।
इस मामले में सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री विनीत निवासी काली बाड़ी अम्बाला छावनी ने 10 फरवरी 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी 2025 को काली बाड़ी अम्बाला छावनी से अज्ञात आरोपी ने उसकी एक्टिवा चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।