आज 10 फरवरी के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और आज का इतिहास
आरएस अनेजा, 10 फरवरी नई दिल्ली।
🔸महाकुंभ में भारी भीड़, सड़कों पर जाम, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन अगले आदेश तक बंद
🔸भारत आर्थिक इतिहास बनाने की ओर एक बड़ा कदम, 800 बिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य
🔸मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने जातीय हिंसा के 2 साल बाद दिया इस्तीफा
🔸बीजापुर मुठभेड़ में 31 माओवादी ढे़र, 2 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद
🔸रूस ने भारत को ऑफर की 'फाइटर जेट किलर' R-37M मिसाइल, अब पाकिस्तानी F-16 की खैर नहीं
🔸Maha Kumbh: प्रयागराज में चौरफा जाम से बिगड़े हालात, लाखों लोग फंसे... मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या वाला प्लान लागू
🔸आज Maha Kumbh आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाएंगी पवित्र डुबकी... CM योगी भी साथ में रहेंगे मौजूद
🔸वायु सेना और सेना प्रमुख ने तेजस में उड़ान भरी:पहली बार दो सेना प्रमुख एक साथ फाइटर जेट में बैठे, जनरल द्विवेदी बोले- सबसे अच्छा पल
🔸रक्षा निर्यात इस वर्ष के अंत तक 30 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा: राजनाथ
🔸हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली पहुंची 'जलेबी', CM सैनी बोले, 'पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं'
🔸TIME मैगजीन के कवर पेज पर एलन मस्क को दिखाया अमेरिकी प्रेसिडेंट, ट्रंप भड़के
🔸Farmers Protest : डल्लेवाल की चिकित्सा सहायता रोकी गई, ड्रिप के लिए नहीं मिल पाईं नसें; किसान संगठनों का दावा
🔸हुड्डा साहब कहां हो आजकल, आकर मिलिए कभी, जब हरियाणा के पूर्व CM से बोले PM मोदी
🔸जीत के बाद आतिशी का डांस VIDEO:रिजल्ट के बाद कहा था- जश्न मनाने का समय नहीं; मालीवाल ने पूछा- ये कैसी बेशर्मी
🔸'शीश महल बनाने की न सोचते तो...', AAP की हार के बाद अरविंद केजरीवाल को लेकर बोले अन्ना हजारे?
🔸सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश होने से आप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; PM मोदी ने भी दिए थे संकेत
🔸'दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुखी', जयराम ठाकुर बोले- बस हर महीने ले रही है ऋण पर ऋण
🔸आज रक्षा मंत्री बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 का करेंगे उद्घाटन
🔹भारत ने इंग्लैंड को कटक में 4 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; रोहित का विस्फोटक शतक
हरियाणा एक नजर में
*🩹रेलवे दोहरीकरण का 40 % कार्य पूरा, कठुवास नारनौल के बीच चल रहा ये काम इस वर्ष हो जाएगा संपन्न,313 करोड़ होंगे खर्च।*
*🩹 अटेली नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन का सीधा चुनाव होने से बढ़ गई दिलचस्पी ।*
*🩹 खनन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त।*
*🩹 अटेली वार्ड 10 में एक माह से स्ट्रीट लाइट खराब*
*🩹 नारनौल में पहचान के प्रतीक चौराहों का नगर परिषद कराएगी सौंदर्यकरण , तैयार किया जाएगा प्रस्ताव।*
*🩹 नांगल चौधरी में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।*
*🩹 महेंद्रगढ़ में रात को सोई युवती सुबह नहीं मिली गुमशुदगी दर्ज।*
*🩹 महेंद्रगढ़ में पार्किंग बनने के बाद शहर में अतिक्रमण ओर जाम से मिलेगी निजात, नपा ने शहर में 2 3 जगह चिन्हित की।*
*🩹 निजामपुर में अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक पकड़ा ।*
*🩹 डिपोर्ट किए गए नागरिकों से ज्यादती के विरोध में नारनौल में प्रदर्शन, अमेरिका से बातचीत करे सरकार।*
*🩹 नांगल चौधरी में 12 साल में अतिक्रमण मुक्त नहीं बना पाया नपा प्रशासन।*
*🩹 नारनौल में अग्रसेन चितवन वाटिका को सजाने संवारने में जुटी नप,100 फूट तिरंगा होगा विशेष आकर्षण।*
इतिहास
1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया। 1921 : महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
1921 : ड्यूक ऑफ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।
1952 : आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।
1990 : बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलीलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।
1996 : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर ‘डीप ब्लू’ बनाया। इंसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्परोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले वर्ष डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा।
2005 : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख की घोषणा की गई।
2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। उन्हें नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
2010 : पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर आत्मघाती हमला। राहत और बचाव के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई।
2013 : इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत, 39 अन्य घायल।