फिर से आ रहा है करण… अखाड़ा सीजन-टू, सीजन-वन की कामयाबी के बाद “अखाड़ा फिर से सज रहा है”
आरएस अनेजा, 10 फरवरी नई दिल्ली
पहले सीजन की शानदार कामयाबी के अखाड़ा फिर से सजने जा रहा है। पहले सीजन के अंत में जहां करण को गोली लग गई थी, वहीं अब मौत को मत देकर जिंदगी के अखाड़े में फिर से उतर रहा है करण। अखाड़ा का सीजन वन दो साल पहले स्टेज एप पर आया था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। अब अखाड़ा फिर से… सीजन 2 स्टेज एप पर 25 फरवरी को रिलीज़ हो रहा है।
ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई हरियाणवी वेब सीरीज़ तीन अलग-अलग बोलियों - हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी में एक साथ रिलीज़ हो रही है। अखाड़ा का सीजन 2 ताकत, राजनीति, वफादारी और अस्तित्व को बचाने की जंग के साथ क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है। पहले सीजन में अधूरे रहे सवालों के जवाब दूसरे सीजन में मिलेंगे। पहले सीजन में गरीब परिवार का एक लड़का करण जो पहलवान बनने के सपने देख रहा है वो अखाड़े के अंदर की राजनीति का शिकार हो जाता है। इसका खामियाजा उसके परिवार को भी उठाना पड़ता है, जिसके चलते करण का पहलवान बनने का सपना पीछे छूट जाता है और वह एक गैंगस्टर बनने की दिशा में चल पड़ता है। अब सीजन 2 में पता चलेगा कि करण जिंदा है या मर गया? अगर करण जिंदा है तो क्या वह अपने परिवार का बदला ले पाएगा? क्या करण दोबारा कभी पहलवानी कर पाएगा? क्या करण और मेघना का प्यार सिरे चढ़ पाएगा?
गौरतलब है कि स्टेज एप पर 2 साल पहले आए अखाडा के सीजन वन को शानदार कामयाबी मिली थी।