हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपंत सिंह ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं सम्बधिंत अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बाला, 10 फरवरी (अभी) :- नगर निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपंत सिंह ने आज वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं सम्बधिंत अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केवाईसी पोर्टल सहित चुनाव से जुड़े अन्य पोर्टल के बारे में सम्बधिंत आरओ एवं एआरओ निर्देश देते हुए इन पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर सम्बधिंत जानकारी एवं सूचना साथ के साथ अपडेट होनी चाहिए, जिससे की आमजन को पोर्टल के माध्यम से जानकारी हासिल हो सकें। उन्होंने नगर निकाय चुनावों को लेकर किए गए प्रबन्धों एवं व्यवस्थाओं के बारे में समीक्षा करते हुए चुनाव आयोग की हिदायतों एवं गाईडलाईन का पालन करते हुए नगर निकाय के चुनाव सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए।
वीसी के उपरान्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिले में नगर निकायों चुनाव के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर सम्बध्ंिात विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आरओ व एआरओ समय रहते सभी प्रबन्ध एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों को जमा करवाने का कार्य 11 फरवरी से शुरू हो जाएगा जोकि 17 फरवरी तक चलेगा। उन्होंंनेे कहा कि नगर निगम अम्बाला शहर में मेयर का उप चुनाव होना है तथा नगर परिषद् अम्बाला छावनी व नगर पालिका बराड़ा का चुनाव होगा, जिसके लिए मतदान 2 मार्च को होगा तथा चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किया जाएगा। उन्होंने ईवीएम व चुनाव में डयूटी स्टॉफ की रैडामाईजेशन, ट्रैनिंग, पोलिंग पार्टियों से सम्बधिंत तथा मैटिरियल मैनेजमेन्ट के बारे भी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने आरओ एवं एआरओ से इन चुनावों शांतिपूर्वक एवं सही प्रकार से सम्पन्न करवाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से होनी चाहिए, जिनमें प्रमुख तौर पर बिजली, पेयजल, रैम्प, शौचालयों आदि की व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से हो, इस बारे में पहले ही निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए।
बॉक्स:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकायों के चुनाव व मेयर का उपचुनाव के लिए 11 फरवरी से 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोडक़र सभी कार्य दिवसों में नामांकन पत्र दाखिल होगें, इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सम्बधिंत उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएगें, 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूचि चस्पा कर दी जाएगी। 02 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा तथा इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रहजीत सिंह, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, बराड़ा नगर पालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अमित भारद्वाज, नगर परिषद अम्बाला छावनी के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विनेश कुमार, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सूरा व संयुक्त आयुक्त पुनीत, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, आरटीए सुशील कुमार, डीआईओ शुभम जोधा, सीएमओ डॉ. राकेश सहल, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार आदित्य रंगा, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका व नायब तहसीलदार सुनील, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारी मौजूद रहें।

Previous
Previous

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Next
Next

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 34 भारी वाहनों के चालान