फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर, 12 लापता

आरएस अनेजा, 01 फरवरी नई दिल्ली।

फतेहाबाद में मध्य रात्रि अचानक से घना कोहरा छा गया जिसके चलते सड़क हादसा हो गया। यहां कोहरे के चलते क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे के बाद क्रूजर में सवार 12 लोग लापता हैं। सरदारे वाला गांव रतिया के पास ये हादसा हुआ। जहां घने कोहरे के चलते सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। गाड़ी में सवार 12 लोग लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव महमड़ा के कुछ लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. देर रात करीब 12 बजे वो क्रूजर गाड़ी से वापस लौट रहे थे. जब उनकी गाड़ी रतिया के गांव खाई से होते हुए सरदारे वाला की तरफ आ रही थी, तभी भाखड़ा नहर के पुल पर घनी धुंध के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी.

हादसे में चालक ने गाड़ी नहर में गिरने से ठीक पहले छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि, गाड़ी में सवार 12 अन्य लोग नहर में गिर गए और अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है. हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस की टीम भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई.

Previous
Previous

आज के ताजा समाचार

Next
Next

अमेरिका में एक और विमान हादसा, 6 की मौत