बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह ने किए बड़े खुलासे, दुबई में किया गया था ब्रेन वॉश

पंजाब, 01 फरवरी (अभी): अमृतसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह ने पुलिस के सामने बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने मूर्ति तोड़ने से पहले तिरंगा झंडा जलाया था। दुबई में रहते समय उसका ब्रेनवॉश किया गया था और वह पंजाब में माहौल खराब करने के लिए आया था।

पंजाब का माहौल खराब करने के लिए भेजा गया

कोर्ट में वकील अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी से अभी भी पुलिस ने एक तिरंगा झंडा बरामद करना है। जिसे वह बठिंडा में जलाने वाला था। आरोपी के लिंक दुबई से जुड़े हुए हैं और वहां उसका ब्रेनवॉश किया गया था। ब्रेनवॉश करने के बाद उसे पंजाब का माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था।

पुलिस को मिला 5 दिन का रिमांड

दरअसल अमृतसर पुलिस ने आकाशदीप का रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट से पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिली है। आरोपी से अभी भी पूछताछ करनी है ताकि पता लगाया जा सके कि उसे किसने भेजा है और वह किस लिए काम कर रहा है।

26 जनवरी को तोड़ी थी अंबेडकर की मूर्ति

आपको बता दें कि 26 जनवरी को आकाशदीप ने गणतंत्रता दिवस वाले दिन अमृतसर में पहले चौक में तिरंगा झंडा जलाया। जिसके बाद उसने हथौड़े से डॉ.भीम राव अबेंडकर की मूर्ति को तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में पंजाब में 28 जनवरी को दलित समाज की तरफ से बंद किया गया था।

Previous
Previous

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड बैडमिंटन ने रचा इतिहास, पुरूष व महिला टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

Next
Next

राजस्थान: कानोता कैंप में होगा जयपुर बर्ड फेस्टिवल, ग्रीन पीपल सोसाइटी आयोजित कर रही है परिंदों का मेला